BJP MLA Slams Block Officials उन्नाव में भाजपा विधायक ने कहा कि पूर्व मंडल अध्यक्ष की विधवा को तीन साल में एक आवास नहीं दिला पाए। अधिकारी कहते हैं कि जांच हो रही। हमें बेवकूफ बना रहे हैं।
BJP MLA Slams Block Officials उन्नाव में भाजपा विधायक आशुतोष शुक्ला ने कहा कि बीजेपी के मंडल अध्यक्ष जिनका निधन शादी के बाद हो गया था। उनके लिए हमने एक आवास के लिए कहा था। लेकिन सेक्रेटरी जांच की बात कह रहे हैं। उन्होंने हमें बेवकूफ समझ रखा है। अन्य विकास खंडों में 250 से अधिक आवास आए हैं। लेकिन सिकंदरपुर करण के सेक्रेटरी इतने ईमानदार हैं कि केवल 36 आवास दिए हैं। जिन अधिकारियों ने गरीबों के आवास काटे हैं। उनके खिलाफ जांच होगी। विधायक आशुतोष शुक्ला सिकंदरपुर करण विकास खंड में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव के भगवंत नगर से भाजपा विधायक आशुतोष कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ अमीर और गरीब सभी को बराबरी में लाना चाहते हैं। अभी तक आप लोगों के पास छप्पर वाला मकान था। अब पक्का मकान दिया गया है। हमें कष्ट है कि भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष का देहांत हो गया था। जिसकी हैसियत होती है। उनकी पत्नी को कहा गया था कि एक आवास दे दीजिएगा। लेकिन नहीं दिया गया।
आशुतोष शुक्ला ने कहा कि सुमेरपुर आवास में 256 आवास दिए गए। बीघापुर में 268, जबकि सिकंदरपुर करण में केवल 36 हैं। सिकंदरपुर करण में 36 आवास इसलिए आए हैं क्योंकि यहां के सेक्रेटरी जरूरत से ज्यादा ईमानदार हैं। उन्होंने गरीबों के आवास होने नहीं दिए। इसकी विधिवत जांच कराई जाएगी। जिन लोगों ने गरीबों के आवास काटे हैं। वे अधिकारी बख्शे नहीं जाएंगे।
विधायक आशुतोष शुक्ला ने कहा कि चुनाव में आप लोगों ने हमें जिताया है। आप ही लोगों ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री और योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाया है। सरकारी अधिकारी जो नियम कानून बता रहे हैं। सबके आवास काट दिए गए। एक आवास जो हमने कहा था। उसे भी नहीं दिया। साढ़े तीन साल में
मंच से ही आशुतोष शुक्ला ने सेक्रेटरी शैलेंद्र शुक्ला का नाम पुकारा और नाराजगी व्यक्त करते हुए पूछा कि क्यों नहीं दिया गया? भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष का देहांत हो गया है। उसको एक आवास भी नहीं दिया जा सकता है। इसकी भी जांच कराई जाएगी। यह मैं अपने लिए नहीं कह रहा हूं। जिसकी शादी के 3 साल हुए हों और उसके पति का निधन हो गया हो, उसके लिए एक घर की बात कर रहे हैं। कहा जा रहा है अगले साल दे दिया जाएगा। हमको बेवकूफ बना रहे हैं। विकासखंड सभागार में विकासखंड अधिकारी सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी व लाभार्थी मौजूद थे।