उन्नाव

इसके लिए तो कपड़े भी उतार देते हैं फिल्म वाले, बीजेपी सांसद के इतना बोलते ही…

पद्मावती का विरोध करते-करते ये क्या बोल गए बीजेपी सांसद...
2 min read
• •
Updated: 10 Nov 2017, 1:32 PM IST
BJP MP Sakshi Maharaj statement over Padmavati in UNnao UP Hindi News
इसके लिए तो कपड़े भी उतार देते हैं फिल्म वाले, बीजेपी सांसद के इतना बोलते ही...

उन्नाव. इतिहास के साथ छेड़छाड़ को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रानी पद्मावती भारतीयों की मां, बहन और शान हैं। उनके साथ जो भद्दा मजाक किया जा रहा है। समय रहते शासन-प्रशासन को चेत जाना चाहिए और पद्मावती फिल्म को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया जाना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी के सदर नगर पालिका अध्यक्ष पद प्रत्याशी अमिता अवस्थी के कार्यालय के उद्घाटन पर आए क्षेत्रीय सांसद साक्षी महाराज ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान उक्त विचार व्यक्त किए।

पैसों के लिए उतार सकते हैं कपड़े

साक्षी महाराज ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री को अस्मिता और राष्ट्र से कोई लेना-देना नहीं है। उन्हें सिर्फ पैसा चाहिए। वह इसके लिए नंगे होने के साथ-साथ कुछ भी कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्रीज को राष्ट्रीय अस्मिता से कोई लेना देना नहीं है। उनको केवल नोट चाहिए। नोट प्राप्त करने के लिए वह किसी भी स्थिति में जा सकते हैं। क्षेत्रीय सांसद ने कहा कि नोटबंदी को पूरा 1 साल हो गया है। हिमाचल में आज वोट पड़े हैं और गुजरात में पड़ने वाले हैं। इन दोनों प्रदेशों की जनता नोटबंदी के बारे में परिणाम देगी कि नोटबंदी सफल रही या असफल। स्थानीय निकाय चुनाव के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को भारी सफलता मिल रही है।

पंकज गुप्ता ने कहा- मनमुताबिक किया लोगों का टैक्स

भाजपा कार्यालय के उद्घाटन को सदर विधायक पंकज गुप्ता ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नगर पालिका के कर निर्धारण में उन्होंने जनता की मांग के अनुसार लोगों के टेक्स बढ़ाएं है। कई ऐसे लोगों के टैक्स माफ कर दिए गए हैं जो जमा करने में असमर्थ थे। जो लोग नगर पालिका से विकास कराने की बात कह रहे हैं वह नगर पालिका की स्थिति से वाकिफ नहीं है। नगर पालिका में क्या आता यह किसी से छिपा नहीं है। उन्होंने अपने प्रयासों से नगर पालिका अध्यक्ष रहने के दौरान 80 करोड़ रुपए के काम कराएं। उन्होंने कहा कि अमिता अवस्थी के जीत के साथ विकास का पहिया और भी तेज चलेगा।

कुलदीप सिंह सेंगर ने भी कार्यक्रम को किया संबोधित

बांगरमऊ विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने कहा कि पूर्व सभासद अमिता अवस्थी को विकास कार्यों का लंबा अनुभव है अनुराग अवस्थी लगातार अपने क्षेत्र के लिए कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में जनपद प्रभारी रमापति शास्त्री, आनंद अवस्थी, अनुराग अवस्थी, सुशील तिवारी आदि शामिल है। इस मौके पर अमिता अवस्थी, दुर्गेश सिंह चंदेल, सरोज सिंह, मनोज निगम, चंद्रकांता जोशी, सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम में कई सभासद प्रत्याशी जुलूस के साथ मौके पर पहुंच अपनी सहभागिता दिखाई।

Published on: