उन्नाव

हाथों की मेहंदी भी नहीं छूटी, भाई ने कर दी सगी बहन की हत्या, पुलिस ने किया खौफनाक खुलासा

Brother killed his sister, deceased married 2 months ago: उन्नाव में एक भाई ने अपनी सगी बहन की गला दबाकर हत्या कर दी, जिसकी शादी 2 महीने पहले हुई थी। पुलिस ने घटना का खौफनाक खुलासा किया है। मृतका का शव भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

2 min read
Feb 19, 2026
फोटो सोर्स- उन्नाव पुलिस

Brother kills sister, they were married 2 months ago: उन्नाव में पिता ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि उसके लड़के ने घर आकर बताया कि दो अज्ञात व्यक्तियों ने ई-रिक्शा रोककर उसे कुछ खिला दिया और बहन को लेकर कहीं चले गए। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पूछताछ के दौरान लड़के ने जो कुछ बताया उससे पुलिस के होश उड़ गए और घर वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हत्यारोपी की निशानदेही पर शव को जंगल से बरामद कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। घटना दही थाना क्षेत्र की है।

ये भी पढ़ें

खुशखबरी: कानपुर से प्रयागराज, भुसावल होते हुए लोकमान्य तिलक टर्मिनल के लिए स्पेशल ट्रेन, देखें टाइम टेबल

भाई ने रची थी बहन की हत्या की साजिश

उत्तर प्रदेश के दही थाना क्षेत्र अंतर्गत तरगांव निवासी रामनरेश पुत्र होरीलाल ने दही थाना में तहरीर देकर बताया कि उसकी 24 वर्षीय बेटी की शादी फतेहपुर 84 थाना क्षेत्र के कछियन खेड़ा निवासी रिंकू के साथ हुई थी, जिसकी विदाई के लिए उन्होंने अपने बेटे अजय (22) को ई-रिक्शा देकर से भेजा था। 18 फरवरी को विदा कर वह घर ला रहा था।‌ 18 फरवरी की ही रात 10:15 पर अजय अकेले घर पहुंचा और बताया कि दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसे कुछ खिलाकर बहन को अपने साथ लेकर चले गए। रामनरेश की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर खोज शुरू की। ‌

पुलिस अधीक्षक ने किया घटना का खुलासा

हत्या की घटना का खुलासा करने के लिए स्वाट, सर्विलांस और थाना पुलिस की टीम लगाई गई। पुलिस की पूछताछ में अजय टूट गया और उसने सच्चाई बयां कर दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश ने बताया कि अजय ई-रिक्शा से अपनी बहन को लेकर आया और उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। शव को पुरवा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत स्थित जंगल में छुपा दिया। जिसकी निशानदेही पर शव को बरामद कर लिया गया है। घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा भी बरामद कर बीएस की धारा 140 (1) की जगह 103 (1) में मुकदमा दर्ज किया गया है।

हत्यारोपी नशे का आदी

घटना के कारण के विषय में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अजय नशे का आदी है। उसके पिता ने उसे घर से निकाल दिया था। लेकिन फिर वह घर आ गया। उसे शक था कि उसकी बहन के कारण उसे घर से निकाल दिया गया। फिर उसे डर था कि कहीं बहन के कारण उसे घर से ना निकाल दिया जाए। इसलिए उसने हत्या कर दी। पुलिस ने अजय को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है। बेटी की मौत और बेटे के जेल जाने से घर में कोहराम मच गया; परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Updated on:
19 Feb 2026 08:50 pm
Published on:
19 Feb 2026 08:46 pm
Also Read
View All

अगली खबर