16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी बोर्ड पेपर 2026 के आवागमन में लगी डीसीएम तालाब के पास गिरी, मचा हड़कंप, DIOS बोले…

UP board examination 2026:  उन्नाव में यूपी बोर्ड पेपर के आवागमन में लगाई गई डीसीएम पलट गई, जिससे शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) ने यह जानकारी दी।

2 min read
Google source verification
बोर्ड पेपर उतारने कर्मचारी, फोटो सोर्स- पत्रिका

फोटो सोर्स- पत्रिका

Uttar Pradesh Board Exam 2026: उन्नाव में बोर्ड पेपर से संबंधित एक डीसीएम पलट गई। जिससे शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। डीसीएम के साथ चल रहे सुरक्षा कर्मियों ने राहत और बचाव कार्य चलाया। स्थानीय थाने को भी संबंध में जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गनीमत रही कि दुर्घटना के समय डीसीएम 'बोर्ड पेपर' कॉलेज प्रबंधन के हवाले करके वापस आ रही थी, अन्यथा बड़ी घटना हो जाती। मांखी थाना प्रभारी ने बताया कि घटना सुबह के समय हुई है। गाड़ी खाली थी। इसी प्रकार की जानकारी डीआईओएस ने दी। उन्होंने बताया कि जीजीआईसी से बोर्ड पेपर समस्त केंद्रों पर भेजा जा रहा है।

हाई स्कूल में 39165 और इंटर में 32711 छात्र-छात्राएं ले रही भाग

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में हाई स्कूल एवं बोर्ड इंटर की तैयारी पूरी हो गई है। जिले में कुल 122 केंद्र बनाए गए हैं। आगामी 18 फरवरी से 12 मार्च तक बोर्ड पेपर होंगे। हाई स्कूल में 39165 और इंटर में 32711 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए 6 जोनल मजिस्ट्रेट और 11 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 122 स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। हाई स्कूल की परीक्षा सुबह 8.30 बजे से 11.45 और इंटर की परीक्षा 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक होगी।

क्या कहते हैं जिला विद्यालय निरीक्षक?

जिला विद्यालय निरीक्षक सुनील दत्त ने बताया कि जीजीआईसी से सभी केंद्रों के लिए बोर्ड पेपर भेजे जा रहे हैं।‌ बीते 15 फरवरी को भी मांखी थाना क्षेत्र स्थित केंद्र में पेपर भेजे गए थे। कॉलेज में पेपर उतार कर डीसीएम वापस आ रही थी। आज सुबह रास्ते में अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें चालक घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दुर्घटना के समय डीसीएम में पेपर नहीं था

जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि घटना के समय डीसीएम में कोई भी प्रश्न पत्र मौजूद नहीं था। बोले एसएसपी के निर्देश पर गाड़ी पर पुलिस वालों की भी ड्यूटी लगाई गई है। सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रश्न पत्रों को केंद्र में भेजा जा रहा है, इसमें कोई भी लापरवाही नहीं बरती जा रही है।