उन्नाव

सामने आया बुलडोजर तो फूट-फूट कर रोया परिवार, कहा- हम तो बीजेपी को देते हैं वोट

Unnao Viral Video: बाबा के बुलडोजर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा। वीडियो में हाथ जोड़े परिवार बीजेपी वोटर होने की दुहाई देता रहा, लेकिन बुलडोजर नहीं रुका।
2 min read
• •
Updated: 13 May 2022, 12:14 AM IST
Bulldozer Action in Unnao video viral Family said we are BJP Voters
Bulldozer Action in Unnao video viral Family said we are BJP Voters

उत्तर प्रदेश में इन दिनों प्रदेश में चाहे अपराधी या माफिया या फिर अवैध कब्जा या अतिक्रमण सब कुछ बाबा का बुलडोजर साफ करता जा रहा है। न केवल प्रदेश बल्कि देश में भी अलग-अलग हिस्सों में अतिक्रमण हटाने वाले बुलडोजरों की खूब चर्चा है। सोशल मीडिया पर आए दिन खूब तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इनमें कथित अतिक्रमण के तहत बनाई गई इमारतों पर चलते बुलडोजर दिखाई देते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो ऐसा आया जो और भी बहुत कुछ दिखता है। अतिक्रमण हटाने जब बुलडोजर पहुंता तो अधिकारियों के सामने हाथ जोड़ते लोग, उनके रोते बिलखते चेहरे और उजड़ते मकान-दुकान। ऐसा ही एक वीडियो उन्नाव का सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें परिवार हाथ जोड़ फूट-फूट कर रो रहा और कह रहा कि हम तो बीजेपी वोटर हैं।

बता दे कि इसमें एक युवक अपनी मां के साथ दिखाई दे रहा है। उसकी दुकान पर बुलडोजर चलने वाला है। युवक ये देख बहुत ज्यादा उत्तेजित है। कभी फूट-फूट कर रोने लगता है, कभी सीना पीटने लगता है। वो अधिकारियों से गिड़गिड़ाते हुए बोल रहा है- हमको मार दो हमको मार दो। वीडियो में परिवार होथ जोड़ कर कहता है हम अपराधी नहीं है। हम तो बीजेपी को ही वोट देते हैं। फिर भी बुलडोजर चल रहा है।

बीजेपी वोटर होने की दुहाई देता रहा परिवार

युवक के साथ उसका परिवार भी अतिक्रमण हटाने आए बुलडोजर को देख कर रोने लगा और हाथ जोड़कर दुकान ना तोड़ने की मिन्नतें करने लगा। इसी दौरान लड़का और उसका परिवार अधिकारियों को इस बात की दुहाई देते हैं कि वे भी प्रदेश की सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी के वोटर हैं। उसी को वोट देते हैं। युवक छाती पीटता रहा, रोता रहा, लेकिन बुलडोजर नहीं रुका। सड़क पर अतिक्रमण क हटा दिया।

लगेगी आग तो आएंगे घर कई जद में

सोशल मीडिया के जमाने में देर नहीं लगी वीडियो जमकर वायरल होने लगी। इसे लेकर लोगों की सोशल मीडिया पर कई प्रतिक्रियाएं आईं। इनमें से ज्यादातर में बुलडोजर ऐक्शन के खिलाफ बातें कही गई हैं। साथ ही बीजेपी के वोटरों पर निशाना भी साधा गया है। इसी में एक यूजर ने लिखा कि “उन्नाव में भाजपा वोटर की दुकान पर चला बुलडोजर। हाथ जोड़े, गिड़गिड़ाता रहा परिवार… लगेगी आग तो आएंगे कई घर जद में यहां सिर्फ हमारा मकान थोड़ी ही है।”

Updated on:
13 May 2022, 12:14 AM IST
Published on: