उन्नाव

Pushpa 2 के टिकट के लिए बवाल, लाठीचार्ज के बाद भी फैंस का जोश बरकरार, बोले- झुकेगा नहीं…, देखें Video

Pushpa 2 Lathi charge on audience पुष्पा 2 में उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया। इसके बाद स्थिति नियंत्रण में आई। पुलिस ने बताया कि पिक्चर हॉल में भीड़ को समझाने का प्रयास किया गया। लेकिन भीड़ मान नहीं रही थी। इसके बाद लाठी चलाई गई।
2 min read
Dec 09, 2024

Pushpa 2 Lathi charge on  audience पुष्पा 2 दक्षिण की फिल्म देखने के लिए इतनी बड़ी संख्या में दर्शन पहुंच गए कि उन्हें संभालना मुश्किल हो गया। अराजकता की स्थिति यह हो गई की अराजक तत्व तोड़ फोड़ करने लगे। अराजक तत्व हूटिंग करते हुए मारपीट शुरू कर दी। लखनऊ कानपुर राजधानी मार्ग पर स्थित टॉकीज में दर्शकों के हुड़दंग की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में करने का करने की कोशिश की। दर्शकों को समझने का प्रयास किया गया। लेकिन भीड़ थी कि मानने को तैयार नहीं हुई। जिस पर पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि अराजक तत्व पिक्चर हॉल में हुड़दंग काट रहे थे। पुलिस ने दर्शकों को समझाया। लेकिन नहीं माने। इसके बाद हल्का बल प्रयोग किया गया। स्थिति अब तब स्थिति नियंत्रण में आई। मामला गंगा घाट कोतवाली क्षेत्र के सरस्वती टॉकीज का है।

उत्तर प्रदेश के उन्नाव के लखनऊ कानपुर राजधानी मार्ग पर स्थित सरस्वती टॉकीज में पुष्पा 2 लगी हुई है। जिसको देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंच रहे हैं। बीते रविवार की शाम 6 से 9 के शो में बड़ी संख्या में दर्शन पहुंच गए। स्थिति यह थी कि दर्शकों ने हुड़दंग करना शुरू कर दिया। दर्शकों के हूटिंग से माहौल खराब हो रहा था। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। इस बीच सरस्वती टॉकीज प्रबंधन भी काफी परेशान रहा। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।

क्या कहती है गंगा घाट कोतवाली पुलिस?

सूचना पाकर मौके पर पहुंची गंगा घाट थाना पुलिस ने अराजक तत्वों को समझने का प्रयास किया। गंगा घाट थाना पुलिस ने बताया कि पिक्चर हॉल में अराजक तत्व अराजकता फैला रहे थे। जिन्हें पुलिस ने समझाने का प्रयास किया। लेकिन भीड़ ने मानने का नाम नहीं ले रही थी। इसके बाद बवाल शांत करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया गया। जिससे भीड़ की तितरू हो गई। इसके बाद स्थिति नियंत्रण में आई।

Updated on:
09 Dec 2024 12:04 pm
Published on:
09 Dec 2024 07:14 am