उन्नाव

डीजल पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का जबरदस्त प्रदर्शन

भाजपा सत्ता के नशे में मदान्ध, आम लोगों की समस्याएं नहीं दिखाई पड़ रही

2 min read
डीजल पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का जबरदस्त प्रदर्शन

उन्नाव. देश भर में डीजल एवं पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। सरकार के मंत्री के बयान इसके प्रमाण हैं। जिनका कहना है कि डीजल और पेट्रोल वही व्यक्ति खरीदता है जिसके पास भुगतान कर कर सकता है। जिला मुख्यालय पर कांग्रेस कार्यकारिणी द्वारा डीजल और पेट्रोल में हो रही मूल्य वृद्धि के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को दिया। कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय से प्रदर्शन व नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय तक गए।

आपातकाल जैसी स्थिति उत्पन्न हो रही है

इसके पूर्व कांग्रेस मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डा. सूर्य नारायण यादव ने कहा कि इस समय देश में आपातकाल जैसी स्थितियां उत्पन्न हो गई है। डीजल और पेट्रोल मेंं अभूतपूर्व वृद्धि से जहां आम जन मानस बेहाल है, वहीं इस सरकार के मंत्री यह कहकर एक तरह से उपहास उड़ा रहे है कि ’जो डीजल व पेट्रोल का भुगतान कर सकता है तो उसमें कोई दिक्कत नही है। डा. यादव ने कहा कि इस सरकार का इकबाल मर गया है। सत्ता के नशे में इतना मदान्ध हो गया है। उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे लोग यह भी नहीं सोंच पा रहे है कि डीजल हमारे देश में एक ऐसा पदार्थ है जिस पर देश की 99 प्रतिशत खेती और परिवहन टिका है। यह लोग यह भी नहीं जानते है कि डीजल के दाम बढ़ने से मंहगाई सीधे-सीधे बढ़ रहे है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि तत्काल डीजल व पेट्रोल के दाम कम किये जाये।

किसान चारों तरफ से परेशान

शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला ने कहा कि देश व प्रदेश की सरकार पूरी तरह निरंकुश है। लगातार बढ़ रहे डीजल व पेट्रोल की कीमतों से किसान बेहाल है तथा अन्य सामग्री पर भी महगाई की मार पड़ी है। केन्द्र की सरकार केवल अपने बातों में ही मसगूल है। बिजली, पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। गेहूँ क्रय केन्द्रां पर गेहूं खरीदा नहीं जा रहा है। अमित शुक्ला ने मांग की कि सरकार डीजल व पेट्रोल के दामों पर अंकुश लगाये।

बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद

इस मौके पर कमल कुमार तिवारी, डा. अनवर खुर्शीद, राज कुमार लोधी, डा. नेहा पाण्डेय, कृपाशंकर बाजपेई, विश्वास निगम, डा. अनवर खुर्शीद, शम्भू शुक्ला, राम किशोर पाल, मो0 सलीम, ओम प्रकाश रावत, श्रीकान्त दुबे, सुरेश लोधी, संजय पाल, अरुण कुशवाहा, राजीव रतन राजवंशी, प्रदीप सिंह राठौर, कन्हई कुरील, फैज हसन, अशोक श्रीवास्तव, पं0 गणेशचन्द्र जनसेवी, रामपाल, राजकुमार सिंह, फतेहबहादुर सिंह उपस्थिति रहे।

ये भी पढ़ें

ये सरकारी कर्मचारी करेंगे सीएम के कार्यक्रम का बहिष्कार
Published on:
25 May 2018 11:36 am
Also Read
View All