
ये सरकारी कर्मचारी करेंगे सीएम के कार्यक्रम का बहिष्कार
रतलाम। 26 मई को प्रदेश के मुखिया शिवराजसिंह चौहान रतलाम दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरे को लेकर पूरा प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। इसी बीच एक विभाग के कर्मचारी संगठन ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के बहिष्कार का ऐलान करके अधिकारियों के साथ ही नेताओं की नींद उड़ा दी है। यह कर्मचारी संगठन अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गया है। साथ ही घोषणा की कि रतलाम में होने वाले मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधेतौर पर बहिष्कार करेंगे।
वन कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल गुरुवार से शुरू हो गई है। हड़ताली कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के २५ मई के जिले में प्रस्तावित दौरे के बहिष्कार का ऐलान किया है। संघ के अनुसार वन कर्मचारियों की हड़ताल से कोई भी उनके कार्यक्रम में शामिल नहीं होगा और बहिष्कार का निर्णय किया गया है। वन विभाग कार्यालय परिसर में मप्र वन कर्मचारी संघ के नेतृत्व में यह अनिश्चितकालीन हड़़ताल शुरू हुई है। इस दौरान कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी करके अपनी मांगों का समर्थन किया। इसके पहले कर्मचारियों ने अपने-अपने क्षेत्र से जुड़े दस्तावेज विभागीय अधिकारियों को सौंपते हुए कार्य पर नहीं आने का अल्टीमेटम दिया था। इस हड़ताल में संघ से जुड़े अधिकारी भी शामिल हुए हैं।
200 से ज्यादा कर्मचारी
वन विभाग के कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल में जिले के दो सौ से ज्यादा अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए हैं। ये जिले के विभिन्न विकासखंडों में फैले वन क्षेत्र की रखवाली, अवैध कटाई रोकने सहित तमाम जिम्मेदारियां निभाते रहे हैं। संघ के जिलाध्यक्ष कमलसिंह देवड़ा ने बताया जिले के वन विभाग के लगभग पूरा मैदानी अमला इस हड़ताल में शामिल हो चुका है। इससे जिले का वन परिक्षेत्र पूरी तरह से लावारिश हो गया है।
सीएम के कार्यक्रम का करेंगे बहिष्कार
वन कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने और 26 मई के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के प्रस्तावित दौरे को लेकर भी संकट पैदा हो गया है। दौरे के समय वन कर्मचारियों के लिए होने वाले आयोजन का संघ ने बहिष्कार करने का ऐलान किया है। संघ के जिलाध्यक्ष देवड़ा के अनुसार मुख्यमंत्री के दौरे में तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस, चरण पादुका, पानी की कुप्पी, महिला संग्राहकों को साड़ी वितरण किया जाना है जो प्रभावित हो सकता है।
Published on:
25 May 2018 11:18 am
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
