उन्नाव

साइबर क्राइम पुलिस ने 26.66 लाख रुपए वापस कराएं, जनहित में सात उप निरीक्षकों का तबादला

Cyber Crime Police recovered Rs 26.66 lakh, seven SI transferred उन्नाव पुलिस में साथ उप निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया गया है जिसमें एक चौकी प्रभारी भी शामिल है इसके साथ ही साइबर क्राइम थाना पुलिस ने 26.66 लाख रुपए लोगों के वापस कराएं हैं।

2 min read
Aug 08, 2025
फोटो सोर्स- उन्नाव पुलिस सोशल मीडिया)

Cyber Crime Police recovered Rs 26.66 lakh, seven SI transferred उन्नाव पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने सात उप निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। जिनमें थाना अचलगंज, बांगरमऊ और औरास के साथ रिट सेल और विशेष जांच प्रकोष्ठ स्थानांतरित किए गए हैं। मौरावां थाना से उप निरीक्षक अशोक कुमार को अचलगंज भेजा गया है। लाल कुआं चौकी प्रभारी का भी स्थानांतरण किया गया है। सभी तत्काल स्थानांतरित स्थल पर ज्वॉइनिंग करने को कहा गया है। पुलिस अधीक्षक ने जनहित में यह स्थानांतरण किए हैं।

ये भी पढ़ें

IMD का दिन का तीसरा अलर्ट: शाम 6 बजे के लिए जारी की गई चेतावनी, 21 जिलों मौसम का तांडव

विनोद कुमार यादव को थाना असोहा से रिट सेल भेजा गया

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने उप निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। उपनिरीक्षक विनोद कुमार यादव को थाना असोहा से रिट सेल स्थानांतरित किया गया है। जबकि उप निरीक्षक बादाम सिंह को रिट सेल से विशेष जांच प्रकोष्ठ भेजा गया है। इसी प्रकार उप निरीक्षक मदन चंद्र को पुलिस लाइन से थाना बांगरमऊ, उपनिरीक्षक अनिल कुमार मिश्रा को थाना पुरवा से थाना बांगरमऊ, उपनिरीक्षक विनय कुमार यादव को मौरावां से थाना औरास, उप निरीक्षक, चौकी प्रभारी लाल कुआं थाना बीघापुर से थाना औरास स्थानांतरित किया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक पहुंचे सदर कोतवाली

अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश सिंह ने थाना सदर कोतवाली का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ क्षेत्राधिकारी नगर दीपक यादव भी मौजूद थे। अपर पुलिस अधीक्षक ने सभी विवेचक गण के साथ अर्दली रूम किया गया। इस मौके पर लंबी विवेचनाओं को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए।

साइबर क्राइम में मिली पुलिस को सफलता

इधर उन्नाव की साइबर क्राइम पुलिस थाना को साइबर ठगी के मामले में बड़ी सफलता मिली है। जब 21 साइबर ठगी के मामलों में 26.66 लाख रुपए वापस कराएं। 1 जनवरी 2025 से 31 जुलाई 2025 के बीच 6 मुकदमे पंजीकृत किए गए। जिनमें 25 लाख 67 हजार 705 रुपए की धनराशि को आरोपी के खातों में होल्ड कराई गई।

सोनू को सबसे अधिक रकम वापस कराई गई

जिसमें सबसे अधिक सोनू का रुपए था। जिसके 947933 रुपए वापस कराए गए। इसके साथ ही तरुण तिवारी के 464000, अयान खान के 352000, सुयश के 240000, सलोनी कुशवाहा के एक लाख 35 हजार, सुनील कुमार के एक लाख रुपए वापस कराए गए। इसके साथ ही कुल 21 लोगों के पैसे वापस कराए गए। जिसमें साइबर क्राइम प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार शुक्ला, निरीक्षक अपराध राजेश कुमार मिश्रा, मुख्य आरक्षी तरुण सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

ये भी पढ़ें

पुलिस ने किया खुलासा: बेटे ने करवा दी मां की हत्या, हुआ खौफनाक खुलासा, तीन गिरफ्तार

Also Read
View All

अगली खबर