उन्नाव

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बोले- अखिलेश यादव का दिमागी संतुलन बिगड़ा, सपा अपराधी और माफियाओं की पार्टी

Deputy CM Keshav Prasad Maurya उन्नाव में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा को माफियाओं और अपराधियों की पार्टी बताया। उन्होंने एसआईआर, पश्चिम बंगाल चुनाव, नमाजवादी पार्टी, बूथ लुटेरे, वंदे मातरम पर भी अपने विचार व्यक्त किए।

2 min read
Dec 09, 2025
(फोटो सोर्स- भाजपा मीडिया प्रभारी)

Deputy CM Keshav Prasad Maurya उन्नाव पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा का मतलब 'नमाजवादी पार्टी' है‌। मतदाता सूची का शुद्धिकरण होने से बूथ लुटेरों के मंसूबे चकनाचूर हो जाएंगे। बिहार चुनाव के बाद अखिलेश यादव का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है। केशव प्रसाद मौर्य भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर एसआईआर पर भी चर्चा हुई।

ये भी पढ़ें

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं की बंपर भर्ती, बनाई गई वरीयता सूची, करें ऑनलाइन आवेदन

सपा में कार्यकर्ताओं के नाम पर अपराधी और माफिया

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी के पास कार्यकर्ताओं के नाम पर अपराधी और माफिया है। जो जातिवाद और तुष्टिकरण के सहारे चुनाव लड़ते हैं। इन लोगों की लूट का रास्ता अब बंद हो गया है। जिससे बौखला गए हैं और दुष्प्रचार कर रहे हैं‌। 2024 के लोकसभा चुनाव में इसी प्रकार का झूठ फैलाया गया कि 400 सीट आने पर बीजेपी संविधान और आरक्षण खत्म कर देगी।‌

सिमी के आतंकवादियों के मुकदमे वापस लेने का प्रयास

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि शाही परिवार और उनके समर्थकों को यह बात हजम नहीं हो रही है कि एक गरीब और चाय बेचने वाले का बेटा प्रधानमंत्री कैसे बन गया? समाजवादी पार्टी ने सिमी के आतंकवादियों के मुकदमे वापस लेने की कोशिश की। इन्होंने राम भक्तों पर गोलियां चलवाई। अखिलेश यादव को वंदे मातरम बोलने का अधिकार नहीं है क्योंकि उन्होंने गांधी और जिन्ना की तुलना एक साथ की थी।

गांधी परिवार को लोकतंत्र ने दिखाया आईना

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि नेहरू, इंदिरा और राजीव गांधी के बाद जो लोग प्रधानमंत्री पद को अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझने लगे थे। लोकतंत्र की ताकत ने उन्हें आईना दिखाया। उन्होंने कहा कि डुप्लीकेट, स्वर्गवासी, घुसपैठिया और रोहिंग्याओं के नाम मतदाता सूची में से बाहर होने चाहिए। विवाहित बेटियां और बहू के नाम भी सही स्थान पर दर्ज हों।

वंदे मातरम आजादी का महामंत्र

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल में 2026 में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। देश में कहीं भी बाबर के नाम का कोई भी ढांचा खड़ा नहीं होने दिया जाएगा। मौलाना मदनी पर भी उन्होंने तीखा हमला किया। बोले, "वंदे मातरम आजादी का महामंत्र है और सभी देशवासी इसे सम्मान से गाते हैं।" इस मौके पर जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, अर्चना मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह, विधायक श्रीकांत कटियार, पंकज गुप्ता, बंबालाल दिवाकर, बृजेश रावत, आशुतोष शुक्ला, अनिल सिंह सहित पार्टी के पदाधिकारी, मीडिया प्रभारी, कार्यकर्ता मौजूद थे।

Updated on:
09 Dec 2025 09:30 pm
Published on:
09 Dec 2025 08:42 pm
Also Read
View All

अगली खबर