Public holidays: जिलाधिकारी ने 1 मई और 27 मई को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। इस दिन सभी स्कूल कॉलेज सरकारी कार्यालय में छुट्टी रहेगी।
Public holidays on May 1 and May 27: जिलाधिकारी ने 1 मई और 27 मई को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। इस दिन सभी स्कूल, कॉलेज, सरकारी कार्यालय में छुट्टी रहेगी। बैंक यूनियन की तरफ से जारी अवकाश तालिका में भी 1 मई और 27 मई को छुट्टी है। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की अवकाश तालिका में भी 1 मई और 27 मई को परिषदीय विद्यालय से संबंधित सभी स्कूल बंद रहेंगे। यह आदेश मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर भी लागू होगा। अदालतों में भी कामकाज नहीं होगा। इसके अतिरिक्त 9 मई और 28 मई को भी निर्बंधित अवकाश घोषित किया गया है। यह नियम प्रदेश सरकार के कार्यालय में लागू होगा।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में आगामी 1 मई को शुक्रवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। विक्रम संवत 2083 वैशाख शुक्ल की 15वीं तिथि को बुद्ध पूर्णिमा है। इस दिन सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। जिलाधिकारी गौरांग राठी के हस्ताक्षर से जारी आदेश में यह घोषणा की गई है। जबकि 27 मई बुधवार जेष्ठ शुक्ल पक्ष की 11वीं तिथि को ईद उल जुहा बकरीद मनाया जाएगा।वइस मौके पर भी जिलाधिकारी ने सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है।
बैंक एसोसिएशन की तरफ से जारी अवकाश तालिका में भी 1 मई शुक्रवार को और 27 मई बुधवार को छुट्टी घोषित की गई है। यह छुट्टी बुद्ध पूर्णिमा और बकरीद के अवसर पर दी गई है। मई महीने में बैंकों के दो दिनों का सार्वजनिक अवकाश रहेगा। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज से जारी अवकाश तालिका में भी 1 मई को बुद्ध पूर्णिमा और 27 मई को ईद उल जुहा यानी बकरीद की छुट्टी रहेगी। आदेश में बताया गया है कि परिषद से संचालित सभी विद्यालयों में यह आदेश लागू होगा। मान्यता प्राप्त विद्यालयों के लिए भी यह आदेश है।
जिलाधिकारी कार्यालय से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 9 मई को लोकनायक महाराणा प्रताप की जयंती मनाई जाएगी। इस मौके पर शनिवार को निर्बंधित अवकाश घोषित किया गया है। जबकि 28 मई को ईद उल जुहा बकरीद है। इस मौके पर भी निर्बंधित अवकाश घोषित किया गया है।