
Unnao Junction Railway Station: उन्नाव में अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत कायाकल्प किया जा रहा है। इसी क्रम में आज मंडल रेल प्रबंधक ने आज जंक्शन रेलवे स्टेशन में हो रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। योजना के अंतर्गत जंक्शन रेलवे स्टेशन में निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। मंडल रेल प्रबंधक ने विकास कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष में जंक्शन रेलवे स्टेशन का कार्य पूरा हो जाएगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों और ठेकेदार को भी निर्देशित किया। इसके पहले सांसद साक्षी महाराज ने निर्माण कार्य में देरी को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त की थी। जिसके बाद निर्माण कार्य ने गति पकड़ी।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत विकास कार्य चल रहा है। जंक्शन स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत मिलने वाली सुविधाएं अगले 6 महीने में मिलने लगेगी। उत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) ने आज जंक्शन रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। लखनऊ-कानपुर रेलखंड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों से बातचीत की।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए डीआरएम ने कहा कि सभी निर्माण कार्य चालू वित्तीय वर्ष 2027 के मार्च तक पूरे कर लिए जाएं। अमित भारत स्टेशन योजना का मुख्य उद्देश्य रेल यात्रियों को बेहतर और सुरक्षित सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इन कार्यों में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जरूरी ड्राइंग, डिजाइन और तकनीकी समस्याओं का समाधान समय रहते किया जाए और निर्माण कार्यों की लगातार निगरानी की जाए। गुणवत्ता और समय सीमा दोनों का पालन किया जाए।
मंडल रेल प्रबंधक ने स्थानीय अधिकारियों से भी बातचीत की। निरीक्षण के दौरान उठे अन्य प्रशासनिक मामलों को भी संज्ञान लिया। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय बनाकर काम करने को कहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि लंबित परियोजनाओं और यात्री सुविधाओं से जुड़े हर बिंदु पर गंभीरता से काम होगा और जो भी अड़चनें हैं। उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा।