उन्नाव

खुलासा: रात में आम के पेड़ के सहारे घर में घुसा, महिला पकड़ने दौड़ी तो कुल्हाड़ी से कर दी हत्या

उन्नाव में महिला की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया है। जो रात में पेड़ के सहारे अंदर घुसा था।
2 min read
Mar 31, 2025
Feature image

उन्नाव में एक महिला की कुल्हाड़ी से नृशंस हत्या कर‌ दी ती गई थी। घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार किया‌ है। इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़ा गया हत्यारोपी पेड़ के सहारे घर के अंदर घुसा था। आवाज सुनकर महिला पकड़ने के लिए दौड़ी। इसी दौरान हत्या आरोपी ने पास रखे कुल्हा से उसके सर पर चोट कर दिया। जिससे महिला गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई। घटना बाराससगर थाना‍ की है।

उत्तर प्रदेश के उन्नाव के बारासगवर थाना क्षेत्र अंतर्गत किशुनी खेड़ा गांव में 45 वर्षीय सुनीता पत्नी अशोक कुमार धानुक हत्या कर दी गई थी। बीते 30 मार्च को हुई घटना के कुलसी के लिए टीमों का गठन किया गया था। विवेचना के दौरान सुनील उर्फ कलिंदा पुत्र रमेश उर्फ मकरी रैदास निवासी रसूलपुर थाना बारासगवर का नाम सामने आया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रसूलपुर तिराहे के पास से सुनील को गिरफ्तार कर लिया।

बारासगवर थाना पुलिस नए बताया

बारासगवर थाना पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान सुनील ने बताया कि वह पेड़ के सहारे घर के अंदर घुसा था। रात 12 बजे जब अंदर घुसा तो समय सुनीता जग गई और वह पकड़ने के लिए दौड़ी। बचकर भागते समय मौके पर पड़ी कुल्हाड़ी से सुनीता के सर और चेहरे पर हमला कर दिया। जिससे सुनीता वहीं मौके पर गिर पड़ी। हिलाया डुलाया। लेकिन वह बोल ना सकी।

गिरफ्तार करने वाली टीम में यह शामिल

डर के मारे हुआ मौके से कुल्हाड़ी का टूटा हुआ बेंट लेकर भाग गया। जिसे कालिका मंदिर रसूलपुर स्थित तालाब के किनारे मिट्टी में छुपा कर भाग गया। गिरफ्तार सुनील को अदालत के सामने पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष बारासगवर धर्मेंद्र नाथ मिश्रा, उप निरीक्षक विनोद कुमार, सर्विलांस टीम से उप निरीक्षक निलेश कुमार, स्वाट टीम से उप निरीक्षक ज्ञान सिंह आदि शामिल थे। ‌

Updated on:
31 Mar 2025 07:27 pm
Published on:
31 Mar 2025 07:27 pm