Father and daughter suicide case: उन्नाव में पुत्री के साथ आत्महत्या करने वाले पिता के मामले में नया मोड़ आया है। मृतक के छोटे भाई ने बताया कि भाभी अपने दोस्त के साथ आपत्तिजनक चैटिंग करती थी।
Unnao father-daughter suicide case: उन्नाव के कानपुर-लखनऊ रेल मार्ग पर पिता-पुत्री की आत्महत्या के मामले में नया मोड़ आया। जब मृतक के भाई ने अपनी भाभी और उसके मायके वालों पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि उनके भाई के साथ मारपीट की गई और सर पर बीस टांके भी लगे हैं। पुलिस भी मौके पर पहुंची। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। उनकी भाभी का शकील सईद नाम के युवक से संपर्क था। दोनों के बीच आपत्तिजनक वीडियो कॉलिंग होती थी। जिसकी जानकारी होने के बाद भाई विरोध करता था। पूरे मामले में पुलिस पर भी गंभीर आरोप लग रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव के कानपुर-लखनऊ रेल मार्ग पर कानपुर निवासी विकास गुप्ता ने अपनी 14 साल की बेटी के साथ आत्महत्या कर ली थी। इस संबंध में मृतक के भाई शिवम ओमर ने बताया कि उनकी भाभी शेफाली गुप्ता का शकील सईद नाम के युवक से संपर्क था। बीते 24 जनवरी को उनके भाई विकास को पता चला कि पत्नी शकील से मोबाइल पर बातचीत करती है। इस संबंध में उन्होंने शेफाली के हुलागंज स्थित मायके में शिकायत की। बात बिगड़ने न पाए इसलिए समझौता की कोशिश की गई।
लेकिन शेफाली की आदत में सुधार नहीं हुआ और 19 फरवरी को विकास ने एक बार फिर से शेफाली को शकील को आपत्तिजनक वीडियो कॉलिंग करते पकड़ लिया। शकील शेफाली को दुबई ले जाने का लालच दे रहा था। इसके साथ ही वह आपत्तिजनक वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था। विकास ने विरोध किया।
इस पर शेफाली ने अपने मायके से लोगों को बुला लिया और विकास के साथ मारपीट की गई, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। सर में 20 टांके लगे थे। इस संबंध में विकास ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि शकील सईद पत्नी के वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर रहा है। इस संबंध में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
शिवम उमर ने बताया कि शेफाली के घर वाले भाई की संपत्ति को हड़पना चाहते हैं। उन्होंने जैनपुर में दो प्लांट और एक निर्माण निर्माणाधीन मकान शेफाली के नाम लिया था। इसके साथ ही उन्होंने घर की फिनिशिंग के लिए 11 लाख रुपए का लोन ले लिया था।
23-24 फरवरी की रात में विकास गुप्ता अपनी बेटी वेदिका के साथ ट्रेन के आगे खुद कर जान दे दी थी। इसके पहले विकास के साथ मारपीट हुई थी जिसके सर पर टांके भी लगाए गए थे। मामला पुलिस के पास गया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
शिवम ने बताया कि भाई ने मरने से पहले फोटो और वीडियो भेजे थे, जो साक्ष्य के रूप में पुलिस को सौंप दिया गया है। उन्होंने सहजनी स्थित मकान का ताला तोड़कर जांच करने की मांग की है और संभावना व्यक्त की है कि यहां पर सुसाइड नोट जरूर मिलेगा। इसके साथ उन्होंने पुलिस से कहा कि मृतक की पत्नी साक्ष्य ना मिटा पाए, इसके लिए पुलिस को सहजनी स्थित मकान की चाबी अपने कब्जे में ले लेनी चाहिए।
इस संबंध में शिवम ने गंगा घाट थाना में तहरीर देकर पत्नी शेफाली गुप्ता, उसके भाई और भतीजी पर हत्या का आरोप लगाया है। इस संबंध में गंगा घाट थाना पुलिस ने बताया कि मिली तहरीर के आधार पर शेफाली गुप्ता सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसमें उसके घर वाले भी शामिल हैं। आईपीसी की धारा 306 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।