उन्नाव

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़: कर्ज और बीमारी से तंग अधेड़ ने फांसी लगा दी जान

Middle-aged man hanged himself to death सोहरामऊ में कर्ज और बीमारी से तंग आकर अधेड़ ने फांसी लगा ली।‌ मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ‌

2 min read
Apr 04, 2026
फोटो सोर्स- पत्रिका

Middle-aged man hanged himself to death: उन्नाव में कर्ज से परेशान अधेड़ को बीमारी में भी घेर लिया। जिसके कारण कमाई के रास्ते बंद हो गए। ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। घटना की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया, परिजनों ने बताया कि 7 महीने पहले एक्सीडेंट हो गया था, हाथ और पैर में चोट आई थी। दवा में भी काफी खर्च हो रहा था, जिससे परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, परिजनों से बातचीत की, और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला सोहरामऊ थाना क्षेत्र का है।

ये भी पढ़ें

नवाब सिंह यादव रेप कांड: महिला सहआरोपी को पुलिस ने साध्वी के रूप में पकड़ा, करा चुकी है पिंडदान

अधेड़ ने फांसी लगा दी जान

उत्तर प्रदेश के उन्नाव के सोहरामऊ थाना क्षेत्र अंतर्गत हिनौरा गांव के रहने वाले 55 वर्षीय राम लखन पुत्र हरिमोहन सिंह का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। राम लखन के शव फांसी के फंदे से लटके होने की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

क्या कहते हैं परिजन?

परिजनों ने बताया कि राम लखन लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका सात महीने पहले एक्सीडेंट हो गया था। जिससे उनके पैर और हाथ में चोट आई थी। ‌इलाज में काफी पैसा खर्च हो रहा था। लेकिन बीमारी ठीक नहीं हो रही थी। जिसके कारण काम भी नहीं कर पा रहे थे। कमाई के रास्ते बंद हो गए थे। राम लखन ई रिक्शा चलाता था।

ई रिक्शा चला कर परिवार करता था पालन पोषण

दुर्घटना के बाद ई रिक्शा चलाना भी बंद हो गया था। जिससे वह परिवार का पालन पोषण करता था। बीमारी के कारण ई रिक्शा भी नहीं चला पा रहा था। कमाई बंद होने से घर की आर्थिक स्थिति भी खराब हो गई बताते हैं। उन्होंने कर्ज भी ले रखा था। जिसका भी दबाव पड़ रहा था। राम लखन की मौत के बाद घर में रोना पीटना मच गया। मृतक के अनुराग और विवेक दो बेटे हैं।

क्या कहती है पुलिस?

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाया। घटनास्थल का निरीक्षण किया, परिजनों से बातचीत की, शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला आत्महत्या से जुड़ा है, लेकिन सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Also Read
View All

अगली खबर