Husband wife fight in train उन्नाव में ट्रेन यात्रा करने के दौरान पति पत्नी के बीच लड़ाई हो गई। लड़ाई इतनी बढ़ गई कि दोनों हाल्ट स्टेशन पर उत्तर गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुठभेड़ में हत्यारोपी को गोली मार दी।
Husband wife fight in train उन्नाव में ट्रेन यात्रा के दौरान पति पत्नी के बीच ऐसी लड़ाई हुई की एक को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। पति ने पत्नी की हत्या कर शव को रेल पटरी पर फेंक दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। शव की पहचान कराई गई। मृतक महिला की मां की तहरीर पर पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज किया है। सर्विलांस और थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हुई मुठभेड़ में एक बाइक सवार घायल हो गया। जबकि दूसरा बाईक लेकर भागने में सफल रहा। घायल की पहचान मृतका के पति के रूप में हुई। घटना बीघापुर थाना क्षेत्र की है।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव के बीघापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत टिकौली रावतपुर हाल्ट से 200 मीटर की दूरी पर एक अज्ञात महिला का शव मिला। रेलवे लाइन पर शव पड़े होने की खबर से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान महिला के गले में चोट का निशान पाया गया। जिसकी पहचान रायबरेली की रहने वाली जगतपुर दुर्गागंज रायबरेली की रहने वाली के रूप में किया गया। मृतक महिला की मां की तहरीर पर पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज किया। जिसमें अंकुल पुत्र शिव मोहन जाटव खुदायपुर थाना गदागंज रायबरेली नामजद किया गया है।
बीघापुर थाना पुलिस, स्वाट और सर्विलांश टीम जंगली खेड़ा नहर पुलिया के अभियान चला रही थी। उसी समय मोटरसाइकिल में बैठकर दो सवार निकले। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो पीछे बैठे युवक ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में मोटरसाइकिल में पीछे बैठे युवक को गोली लगी और वह गिर पड़ा। जबकि बाईक चालक मौके से भाग निकला। पुलिस की पूछताछ में घायल युवक ने अपना नाम अंकुल पुत्र शिव मोहन जाटव बताया और स्वीकार किया कि उसी ने अपनी पत्नी की हत्या की।
अंकुल ने बताया कि मृतक महिला के साथ उसकी जान पहचान इंस्टाग्राम पर हुई थी। नवंबर 2024 में बातचीत शुरू हुई और दोस्ती बढ़ गई। 15 अप्रैल 2025 को उसने शादी कर ली। शादी के कुछ दिनों बाद दोनों के बीच विवाद होने लगा। बीते 5 नवंबर को रायबरेली पैसेंजर ट्रेन से दोनों कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से अपने गांव खुदागंज के लिए निकले थे। ट्रेन में ही उसकी पत्नी से झगड़ा हो गई। गुस्से में टिकौली रावतपुर पर दोनों उतर गए और अंकुल ने चाकू से अपनी पत्नी की हत्या कर दी और मौके से भाग निकला।
बीघापुर क्षेत्राधिकारी मधुप नाथ मिश्रा ने बताया कि मुठभेड़ में घायल अंकुल ने स्वीकार किया कि उसी ने अपनी पत्नी की हत्या की है। जिसके पास से आला कत्ल चाकू भी बरामद किया गया है। फरार बाइक सवार का नाम मयंक पुत्र ललित निवासी सुमेरपुर बिहार बताया। उसने जानकारी दिए। घायल अंकुल को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।