Five accused, including a businessman, arrested: उन्नाव में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है जब नाक में दम करने वाले पांच को गिरफ्तार किया गया, जिसमें एक व्यापारी भी शामिल है। पकड़े गए अभियुक्तो में से एक के ऊपर 17 मुकदमे दर्ज हैं।
Five thieves including a businessman arrested: उन्नाव में पुलिस ने चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है जिसमें पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। सभी का अपराधी इतिहास भी है। पकड़े गए अभियुक्तों के पास से सोने-चांदी के जेवर, इलेक्ट्रॉनिक सामान, मोटरसाइकिल बैटरी, टेंपो आदि बरामद किए गए हैं। पकड़े गए अभियुक्तों में से एक के खिलाफ 17 और अन्य के खिलाफ चार-चार मुकदमे दर्ज थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि मुखबिर से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने यह बरामदगी की है। कुल चार चोरियों का खुलासा किया गया है। जिसमें पांच अभियुक्त पकड़े गए हैं। जिनमें तीन सदर कोतवाली, एक-एक सफीपुर और अजगैन थाना के रहने वाले हैं।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने बताया कि पांच अभियुक्तों में से तीन चोरी का काम करते थे, जबकि एक ई-रिक्शा लेकर आता था। जिससे चोरी का माल लेकर जाते थे। इसके साथ ही चोरी का सामान खरीदने वाला भी गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के पास से करीब 15 लाख का सामान बरामद किया गया है, जिसमें सोने-चांदी के जेवर, इलेक्ट्रॉनिक सामान, मोटरसाइकिल और ई-रिक्शा शामिल हैं।
चोरी की घटना का मुख्य अभियुक्त शैलेंद्र उर्फ दीपू सविता पुत्र उमेश चंद्र निवासी डीह थाना कोतवाली सदर के ऊपर कुल 17 मुकदमे दर्ज है। जबकि रविंद्र सिंह उर्फ बाबा निवासी डीह थाना कोतवाली सदर, जलेश अयान पुत्र खुशामुद्दीन निवासी शांति नगर थाना सदर कोतवाली, विशाल उर्फ अनुराग कुशवाहा पुत्र शिव शंकर निवासी देवगांव थाना सफीपुर, अमन सोनी पुत्र दुर्गा प्रसाद निवासी दुर्गागंज नवाबगंज अजगैन पर चार-चार मुकदमे दर्ज है।
एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त बंद घरों को निशाना बनाते थे और ताला तोड़कर चोरी कर ले जाते थे। इसके पहले रेकी करके घर के विषय में जानकारी प्राप्त करते थे। बरामद मोटरसाइकिल भी चोरी की है। जिसका रंग और नंबर भी बदल दिया गया था। इसी मोटरसाइकिल से रेकी की जाती थी।
गिरफ्तार अभियुक्त अमन सोनी की नवाबगंज थाना अजगैन में दुकान है जो चोरी का सामान काफी सस्ते दामों में खरीद लेता था। इसमें एक कबाड़ी का भी नाम सामने आ रहा है। जिसकी जांच की जा रही है। जिसके पास सामान बेचा जाता था। अभी पूछताछ की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सदर कोतवाली चंद्रकांत मिश्रा, सब इंस्पेक्टर रवि शंकर मिश्रा, सब इंस्पेक्टर अजय शर्मा, सब इंस्पेक्टर अतुल कुमार सिंह के अतिरिक्त हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल शामिल थे।