
उन्नाव. उन्नाव जनपद में दुष्कर्म की घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही हैं। एक के बाद एक घट रही घटनाओं के बाद भी पुलिस की सक्रियता दिखाई नहीं पड़ रही है। पुलिस अपनी सुविधा के अनुसार पीड़ित को राहत पहुंचाती है। अभी गंगा घाट का वायरल वीडियो मामला शांत नहीं हुआ, मामले की उच्चस्तरीय जांच की जा रही है कि इसी बीच बांगरमऊ से दुष्कर्म की घटना का मामला सामने आया है। जहां रात में शौच के लिए नीचे उतरी नाबालिग किशोरी दुष्कर्म का शिकार हो गई।
आवाज बदलकर बताया भाई
बताया जाता है कुंडी खटकने की आवाज सुनने पर नाबालिग किशोरी ने पूछा कौन पर दुष्कर्मी युवक ने बताया भाई हूं। इस पर किशोरी ने दरवाजा खोल दिया। दरवाजा खुलते ही युवक घर में घुसा और किशोरी को अपनी हवस का शिकार बना लिया। धमकी देते हुए मौके से निकल गया कि यदि किसी को बताया जान से मार दूंगा। हड़बड़ी में युवक अपना मोबाइल वही घर पर छोड़ गया। घटना के बाद पीड़िता ने अपनी आपबीती मां को सुनाई तो उसके होश फाख्ता हो गए। मोबाइल के साथ पीड़ित परिजन कोतवाली पहुंचे। जहां उन्होंने तहरीर देते हुए न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। वहीं आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
मौके पर छोड़ दिया मोबाइल
घटना बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गांव मुस्तफाबाद की है। उक्त गांव निवासी महिला बांगरमऊ कोतवाली में तहरीर देते हुए अपनी आपबीती सुनाई। अपनी तहरीर में महिला ने बताया कि रात में घर के सभी सदस्य छत पर सो रहे थे। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे उसकी चौदह वर्षीय पुत्री लघुशंका के लिए नीचे उतरी थी। इसी बीच गांव के ही एक युवक यासीन ने घर का दरवाजा खटखटाया। पुत्री द्वारा पूछे जाने पर कौन इस पर यासीन ने आवाज बदलकर जवाब दिया कि तुम्हारा भाई है।
जाते-जाते दिया जान से मारने की धमकी
इस पर किशोरी ने दरवाजा खोल दिया। दरवाजा खुलते ही युवक ने उसे दबोच लिया और मुँह दबाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। मुंह काला करने के बाद दुष्कर्मी युवक यासीन मौके से भाग निकला। लेकिन जाते-जाते धमकी दे दिया कि किसी को बताया तो जान से मार देंगे। यासीन नेपाली में अपना मोबाइल नंबर छोड़ दिया जिसे लेकर 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी अपनी मां के पास गई और घटना की जानकारी दी। पीड़िता की तहरीर पर बांगरमऊ कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।