उन्नाव. मुझे मेरी मम्मा से मिलना है, जिन्हें नाना लेकर चले गए हैं। नाना स्कूल आकर धमकी देते हैं कि पापा से कह दो मुकदमा वापस ले लें नहीं तो बहुत बुरा होगा। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में फरियाद लगाने पहुंची दो बहनों ने भरी आंखों से अपनी मां को याद करते हुए उक्त बातें कहीं जिनके नाना ने विगत 21 मार्च को घर से बहला-फुसलाकर लिवा ले गए थे।
इसी प्रकार के उद्गार दोनों बेटियों के पिता के हैं। उन्होंने बताया कि उसके ससुर अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गए और साथ में 45000 नगद व 4 लाख के जेवर लेकर चले गए। पीडि़त ने बताया कि उसके ससुर पत्नी के विषय में कुछ भी नहीं बताते हैं। यह भी नहीं पता है कि वह जिंदा है भी कि नहीं। किसी अनहोनी की आशंका से भी डर लग रहा है। पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में पीडि़त ने न्याय की गुहार लगाई है।