Golden opportunity for buy enemy property उन्नाव में शत्रु संपत्ति की नीलामी होने जा रही है। "जैसा है जहां है", "जैसे है जो है" और "जो कुछ है" के आधार पर यह नीलामी हो रही है। अधिक जानकारी के लिए पर्यवेक्षक के नीचे लिखे नंबर पर संपर्क करने को कहा गया है।
Golden opportunity for buy enemy property उन्नाव में शत्रु संपत्ति की नीलामी हो रही है। "जैसा है जहां है" के आधार पर यह नीलामी हो रही है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सुशील कुमार गौड़ ने किया जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि अभिरक्षक शत्रु संपत्ति गृह मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के आदेश पर ई-नीलामी की जाएगी। संपत्ति का विवरण एमएसटीसी पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। यहां से संबंध में जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में शत्रु संपत्ति की नीलामी हो रही है। गृह मंत्रालय भारत सरकार के आदेश पर यह नीलामी हो रही है। शत्रु संपत्ति हसनगंज तहसील के नवाई और रैनापुर गांव में स्थित है। जिसे ऑनलाइन इलेक्ट्रॉनिक बिल्डिंग के माध्यम से बेचा जाएगा। एडीएम वित्त एवं राजस्व सुशील कुमार गौड़ ने बताया कि 'जैसा है जहां है", "जैसे है जो है" और "जो कुछ है" के आधार पर एमएसटीसी पोर्टल पर संपत्ति का विवरण अपलोड कर दिया गया है।
अपर जिलाधिकारी ने बताया कि ई-नीलामी 21 अगस्त 2025 को 11 बजे शुरू होगी। जो शाम 4 बजे तक चलेगी। ई-नीलामी के संबंध में और अधिक जानकारी के लिए पर्यवेक्षक कोमल यादव के मोबाइल नंबर 9565695255 से संपर्क कर सकते हैं। इसकी जानकारी हसनगंज तहसील के उप जिलाधिकारी कार्यालय से भी मिल सकती है।