उन्नाव

बेरोजगारों के लिए सुनहरा अवसर: आज से शुरू हो रहा है रोजगार मेला, 1 मार्च तक चलेगा

उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन जिले में 15 दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन कर रहा है। जिसमें बड़ी कंपनियां भाग ले रही है। जो जिले के सभी 16 विकासखंड में आयोजित होगी।
1 minute read
• •
Updated: 15 Feb 2024, 9:38 AM IST
आज से शुरू हो रहा है रोजगार मेला, 1 मार्च तक चलेगा
आज से लग रहा है रोजगार मेला

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसके माध्यम से जिले के सभी विकास खंड में युवाओं को रोजगार का अवसर मिल रहा है। इसके प्रचार प्रसार के लिए जिला प्रशासन ने प्रयास किए हैं। जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना डीडीयू, जीकेवाई के अंतर्गत रोजगार मेला लगाया जा रहा है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, जिला सेवायोजन कार्यालय और उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन का संयुक्त प्रयास है।

आज 15 फरवरी को सिकंदरपुर सरोसी विकासखंड के चंद्रशेखर आजाद डिग्री कॉलेज दोस्ती नगर में रोजगार मेला लग रहा है। जबकि 16 फरवरी को विकासखंड बिछिया, 17 फरवरी को विकासखंड असोहा , 18 फरवरी को विकासखंड पुरवा, 19 फरवरी को नवाबगंज विकासखंड में रोजगार मेला आयोजित होगा।

बड़ी कंपनियां भाग ले रही हैं

20 फरवरी को हिलौली विकासखंड के जालपा सिंह महाविद्यालय रंजीत खेड़ा, 21 फरवरी को हसनगंज विकासखंड के बाबू सिंह शिव मुनीश्वर भगत सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, 22 फरवरी को औरास विकासखंड के अमरनाथ महाविद्यालय, 23 फरवरी को विकासखंड मियागंज के कंचन देवी अखिलेश मिश्रा महाविद्यालय में आयोजित होगा।

महाविद्यालय में भी लगेगा मेला

विकासखंड सफीपुर में 24 फरवरी को ओम सरस्वती विद्या मंदिर चकलवंशी सफीपुर में, 25 फरवरी को विकासखंड फतेहपुर 84 के अयोध्या प्रसाद मिश्र महाविद्यालय में, 26 फरवरी को बांगरमऊ के गल्ला समिति विद्या मंदिर स्टेशन रोड में, 27 फरवरी को गंज मुरादाबाद के अब्दुल गफ्फार महाविद्यालय गंज मुरादाबाद में आयोजित होगा। 28 फरवरी को सिकंदरपुर करण विकासखंड के सच्चिदानंद वाजपेई महाविद्यालय कुर्मापुर में, 29 फरवरी को बीघापुर विकासखंड के सभागार में, 1 मार्च को सुमेरपुर विकासखंड के बैसवारा महाविद्यालय सुमेरपुर में होगा।

Updated on:
15 Feb 2024, 9:38 AM IST
Published on:
Also Read
View All