29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उन्नाव: 15 फरवरी से 1 मार्च के बीच बड़ी कंपनियों का रोजगार मेला, देखें तारीख और स्थान

उन्नाव में बृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कई बड़ी कंपनियां भी भाग ले रही हैं। रोजगार मेला जिले के सभी 16 विकास खंडों में आयोजित किया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उन्नाव

•

image

Narendra Nath Awasthi

•

Updated: 13 Feb 2024, 9:02 PM IST

15 फरवरी से 1 मार्च के बीच बड़ी कंपनियों का रोजगार मेला

रोजगार मेला जिले के सभी विकासखंड में आयोजित होगा

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में बृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेला 15 फरवरी से 1 मार्च तक लगाया जाएगा। जिस जिले के 16 विकास खंडों में लगाया जा रहा है। जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के निर्देश पर भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना डीडीयू और जीकेवाई के अंतर्गत रोजगार मेला लगाया जा रहा है। जिसमें उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, जिला सेवायोजन कार्यालय और राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: कानपुर: पत्नी और मासूम बेटी की हत्या कर पति ने खुद को भी किया घायल, 10 घंटे बैठा रहा शव के पास

इन स्थानों पर आयोजित किया जाएगा रोजगार मेला

15 फरवरी को चंद्रशेखर आजाद डिग्री कॉलेज दोस्ती नगर विकासखंड सिकंदरपुर सरोसी 16 फरवरी को विकासखंड बिछिया, 17 फरवरी को असोहा, 18 फरवरी को पुरवा, 19 फरवरी को नवाबगंज में रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। जबकि 20 फरवरी को जालपा सिंह महाविद्यालय रंजीत खेड़ा हिलौली, 21 फरवरी को बाबू सिंह शिव मुनीश्वर भगत सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हसनगंज, 22 फरवरी को अमरनाथ महाविद्यालय औरास में होगा।

1 मार्च तक चलेगा रोजगार मेला

मियागंज विकासखंड के कंचन देवी अखिलेश मिश्रा महाविद्यालय मियागंज में 23 फरवरी को रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त सफीपुर में 24 फरवरी को ओम सरस्वती विद्या मंदिर चकलवंशी सफीपुर, फतेहपुर 84 के अयोध्या प्रसाद मिश्र महाविद्यालय फतेहपुर 84, में 25 फरवरी को, बांगरमऊ के गल्ला समिति विद्या मंदिर स्टेशन रोड बांगरमऊ में 26 फरवरी को, गंज मुरादाबाद के अब्दुल गफ्फार महाविद्यालय में आयोजित होगा।

विकासखंड में भी आयोजित होगा

गंज मुरादाबाद में 27 फरवरी को, सिकंदरपुर करण विकासखंड के सच्चिदानंद वाजपेई महाविद्यालय कुर्मापुर सिकंदरपुर करण में 28 फरवरी को, बीघापुर विकासखंड के सभागार में 29 फरवरी को और सुमेरपुर विकासखंड के बैसवारा महाविद्यालय सुमेरपुर में 1 मार्च को रोजगार मेला होगा।

बड़ी खबरें

View All

उन्नाव

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग