उन्नाव

खुशखबरी: धार्मिक पर्यटन स्थलों के विकास के लिए 267.92 लाख रुपए दिए गए, इन मंदिरों को चुना गया

उन्नाव में धार्मिक स्थलों के विकास के लिए सरकार ने खजाना खोल है। 267.92 लाख रुपए की लागत से तीन धार्मिक स्थलों का विकास किया जाएगा। विधायकों के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।

less than 1 minute read
Apr 09, 2025

Good news: Rs 267.92 lakh given for development of religious tourist places उन्नाव म श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए वित्तीय वर्ष 2024-25 में 267.92 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इससे जिले की तीन धार्मिक स्थलों का विकास होगा। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि योजना को पूरा करने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड को कार्यदेई संस्था नामित किया गया है। क्षेत्र के विधायकों की प्रस्ताव यह स्वीकृति दी गई है। ‌

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में तीन धार्मिक स्थलों को पर्यटन के रूप में विकसित करने के लिए राज्य योजना के अंतर्गत धनराशि आवंटित की गई है जिला पर्यटन अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि 2024 25 के लिए सदर विधानसभा के फतेहपुर स्थित मानदेवी मंदिर के लिए 92.12 लाख रुपए आवंटित किए गए हैं। इसी प्रकार पूर्व विधानसभा क्षेत्र के बिछिया स्थित जालीपा देवी मंदिर के लिए 102.90 लाख रुपए और सफीपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित तेलहैही माता मंदिर के लिए 74.90 लाख रुपए आवंटित किए गए।

क्या कहते हैं जिला पर्यटन अधिकारी?

जिला पर्यटन अधिकारी ने बताया कि विकास योजनाएं पूरी होने के बाद पर्यटन और अवस्थापना सुविधाओं में विकास होगा। प्रेरकों को आवागमन में आसानी होगी उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड कड़ाई संस्थान अमित किया गया है जबकि क्षेत्र के विधायक इस योजना के प्रस्तावक है।

Published on:
09 Apr 2025 04:10 pm
Also Read
View All

अगली खबर