उन्नाव

उन्नाव में पेंशनरों को नहीं काटने पड़ेंगे कोषागार के चक्कर, मोबाइल से ही जमा होगा जीवन प्रमाण पत्र

Unnao News: पेंशनर धारकों को जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए अब कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। दो ऐप के माध्यम से घर बैठे जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं।
2 min read
• •
Updated: 31 Oct 2026, 3:22 PM IST
पेंशनर जमा करें जीवन प्रमाण पत्र, फोटो सोर्स- सूचना विभाग उन्नाव
पेंशनर जमा करें जीवन प्रमाण पत्र, फोटो सोर्स- सूचना विभाग उन्नाव

Good News For Pensioners: उन्नाव के पेंशनरों को अब जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए कोषागार के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। अब घर बैठे जीवन प्रमाण पत्र जमा करने का अवसर मिल रहा है। अब कहीं जाने की जरूरत नहीं। घर में बैठे-बैठे मोबाइल से जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं। वरिष्ठ कोषाधिकारी कौशलेन्द्र सिंह ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इसके लिए दो ऐप डाउनलोड करने पड़ेंगे। जिसके माध्यम से जीवन प्रमाण पत्र भरना पड़ेगा। ‌

ऐसे जमा करें जीवन प्रमाण पत्र

उत्तर प्रदेश के उन्नाव के वरिष्ठ कोषाधिकारी कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि पारिवारिक पेंशन या पेंशनरों को जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की अंतिम तिथि नजदीक आ रही है। जीवित जीवन प्रमाण पत्र के बिना पेंशनरों को पेंशन को रोक दी जाएगी। इसके लिए अब ऑफिस के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। ऑनलाइन जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की सुविधा पेंशनरों को दी जा रही है।

इन ऐप को करें डाउनलोड

कौशलेंद्र सिंह ने कहा कि जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए प्ले स्टोर से दो छोटे ऐप डाउनलोड कर लें। जिसमें पहला "आधार फेस आरडी ऐप" (Aadhaar Face RD App) और दूसरा ऐप जीवन प्रमान ऐप (Jeevan Pramaan App) है। उन्होंने बताया कि पहले ऐप में चेहरा स्कैन करके अपना डिवाइस रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद दूसरे ऐप के माध्यम से पेंशनर की पहचान होगी। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रमाण पत्र सीधे कोषागार पहुंच जाएगा।

हर साल यही रजिस्ट्रेशन काम करेगा

वरिष्ठ कोषाधिकारी ने बताया कि एक बार रजिस्ट्रेशन होने के बाद दोबारा रजिस्ट्रेशन नहीं करना पड़ेगा। इसी रजिस्ट्रेशन से हर साल काम चल जाएगा। ऐप का सबसे अधिक लाभ उन बुजुर्गों को होगा जो चलने-फिरने में असमर्थ हैं। अब घर बैठे हैं जीवन प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं।

किसी परेशानी में कार्यालय से करें संपर्क

वरिष्ठ कोषाधिकारी ने सभी पेंशनरों से कहा कि पेंशन समय से आती रहे, इसके लिए जीवन प्रमाण पत्र समय से जमा कर दें। अगर ऐप में किसी प्रकार की परेशानी आ रही हो तो पेंशनर सीधे कोषागार आकर संपर्क कर सकता है। शासन की इस सुविधा से बूढ़े बुजुर्ग पेंशन धारकों को काफी सुविधा मिलेगी। ‌

Updated on:
31 Oct 2026, 3:22 PM IST
Published on: