उन्नाव

तुलसी पूजन यात्रा: हिंदू संगठन ने कॉन्वेंट स्कूलों में क्रिसमस के चंदे पर उठाया सवाल, जानें क्या बोले

Tulsi Pujan Yatra on 25 December उन्नाव में 25 दिसंबर को विशाल तुलसी पूजन यात्रा प्रतिवर्ष की भांति निकाली जाएगी। जिसमें हजारों की संख्या में तुलसी के पौधों का वितरण किया जाता है। आज भी बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया।

2 min read
Dec 08, 2024

Tulsi Pujan Yatra on 25 December नर सेवा नारायण सेवा के बैनर तले आगामी 25 दिसंबर को विशाल तुलसी पूजन यात्रा निकल जाएगी। जिसके लिए अभी से तैयारी शुरू हो गई है। इस संदर्भ में संस्था की तरफ से बैठक आयोजित की गई। जिसमें तुलसी पूजन यात्रा के संबंध में चर्चा हुई। संस्था के संस्थापक ने बताया कि हिंदू जहां-जहां घटा है वहां देश बंटा है। नॉर्थ ईस्ट के अधिकांश राज मतांतरण के शिकार हो चुके हैं। उन्होंने क्रिसमस के नाम पर चंदा लेने वालों पर भी निशाना साधा है। इसे सॉफ्ट कन्वर्जन को बढ़ावा देना वाला बताया। बैठक में बड़ी संख्या में संस्था के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। ‌

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में नर सेवा नारायण सेवा की तरफ से 25 दिसंबर को विशाल तुलसी पूजन यात्रा निकाली जाती है। रामलीला मैदान से निकलने वाली यह यात्रा आवास विकास के वृंदावन गार्डन में समाप्त होती है। यात्रा के दौरान हजारों की संख्या में तुलसी के पौधों का निशुल्क वितरण होता है। देश भक्ति के विषय को लेकर झांकियां निकाली जाती हैं। बैठक में विमल द्विवेदी ने बताया कि कॉन्वेंट स्कूलों में क्रिसमस के नाम पर चंदा लिया जाता है। जिससे ईसाई धर्म से संबंधित कार्यक्रम होते हैं। जो बच्चों को सॉफ्ट कन्वर्जन की तरफ ले जा रहे हैं।

नॉर्थ ईस्ट में बड़ी संख्या में मतांतरण

नर सेवा नारायण सेवा के संस्थापक ने कहा कि जहां-जहां हिंदू घटा है वहां-वहां देश बंटा है। नॉर्थ ईस्ट के अधिकांश राज्य इसके उदाहरण है। जहां पर बड़ी संख्या में मतांतरण हो चुका है। यही कारण है कि यहां पर ईसाई देश की मांग उठती रहती है। बैठक में अनीता द्विवेदी, हिन्दू जागरण मंच के जिला संयोजक अजय त्रिवेदी, नीलमणि सिंह, पवित्रा  उपाध्याय, दीपा त्रिपाठी, कमलेश बाजपेई गायत्री परिवार , अवधेश दीक्षित, विनय द्विवेदी, राकेश राजपूत आदि मौजूद थे।

Also Read
View All

अगली खबर