उन्नाव

दादा-दादी जेल में, तीन अंडरग्राउंड, पत्नी की हत्या के बाद पति भी फांसी पर झूला, कहां जाएं दो मासूम बच्चे?

After killing his wife, accused hanged himself. उन्नाव में पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पति फांसी के फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी।‌ शादी के 7 साल बाद मां बाप का साया उठने से चार और 5 साल के दो बेटे अनाथ हो गए। ‌घर के दो सदस्यों की मौत, दो जेल में और तीन फरार चल रहे हैं।
2 min read
Oct 16, 2025
पटना की जानकारी देते क्षेत्राधिकारी नगर (फोटो सोर्स- 'X' सोशल मीडिया उन्नाव पुलिस वीडियो ग्रैब)
फोटो सोर्स- 'X' सोशल मीडिया उन्नाव पुलिस वीडियो ग्रैब

After killing his wife, accused hanged himself. उन्नाव में पत्नी की हत्या करने के बाद फरार पति ने पेड़ पर फांसी का फंदा बना लटक गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्राधिकारी नगर ने बताया कि दोपहर 12 बजे पुलिस को पेड़ से शव लटके होने की जानकारी मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव की शिनाख्त पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी के रूप में हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना गंगा घाट थाना क्षेत्र की है।

दो बेटों के सामने की थी उनके मां की हत्या

उत्तर प्रदेश के उन्नाव के गंगा घाट थाना क्षेत्र अंतर्गत लालता खेड़ा गांव में 15 अक्टूबर को राजेश ने अपनी पत्नी सीमा की हथौड़े से पीटकर हत्या कर दी। घटना के समय हत्यारोपी के माता-पिता और दो बेटे भी मौके पर मौजूद थे।‌ दोनों चार और पांच साल के मासूम बेटों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। बताया पापा ने मम्मी को हथौड़े से मार डाला।

पिता की तहरीर पर 6 पर मुकदमा

मृतका सीमा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति राजेश, उसके पिता कमलेश, मां जगराना, गोविंद, बबलू और बहन उर्मिला के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने हत्यारोपी राजेश को पकड़ने के लिए दो टीमें गठित की थी। लेकिन आज उसका शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने मृतका के सास-ससुर को पहले गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

सीमा के पिता ने बताया

सीमा के पिता के अनुसार उनकी बेटी की शादी 2018 में हुई थी। शादी की शुरुआती 2 सालों में सब कुछ ठीक था। उसके बाद नशे का आदी राजेश दहेज के लिए सीमा को प्रताड़ित किया करने लगा। मां की हत्या और पिता के आत्महत्या करने के बाद दोनों चार और पांच साल के मासूम बच्चे अनाथ हो गए। अब उनकी देखभाल की चिंता सता रही है। दादा-दादी जेल में है और दो चाचा और बुआ फरार चल रही है।

सीओ ने बताया- दोपहर 12 बजे मिली जानकारी

क्षेत्राधिकारी नगर दीपक यादव ने बताया कि पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी राजेश ने आत्महत्या कर लिया है। जिसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Updated on:
16 Oct 2025 04:23 pm
Published on:
16 Oct 2025 04:23 pm