
पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
उन्नाव. कानून बनने के बाद भी तीन तलाक का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी प्रकार का एक मामला सामने आया है। जिसमें पति ने पिटाई करने के बाद तीन तलाक कहकर पत्नी को घर से निकाल दिया। पीड़िता ने थाना में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। अपनी तहरीर में पीड़िता ने पति सहित छह ससुराली जनों पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने कहा कि जांच की जा रही है।
सफीपुर कोतवाली क्षेत्र का मामला
मामला सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के उनवां गांव का है। का निवासी सीबा खातून पुत्री कुर्बान अली ने सफीपुर थाना में तहरीर देकर जानकारी दी है कि उसका विवाह 2017 में सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के ही पीखी गांव निवासी अतीक पुत्र हाथी के साथ हुआ था। विवाह के बाद से ही ससुराली जन उसे प्रताड़ित करने लगे। कम दहेज का ताना देते थे। ससुराली जनों ने पिता से ₹5 लाख उधार लिए, जिसे वापस नहीं किया और भी रुपए की मांग करने लगे।
यह भी पढ़ें
मारपीट कर घर से निकाला
बीते मंगलवार को पति अतीक, सास मैसरी, ससुर सफीक, देवर वाहिद और वसीम, नंद सूबी के खिलाफ कार मांगने का दबाव बनाने का आरोप लगाए। उसके द्वारा इंकार करने पर अतीक ने पिटाई की और तीन तलाक कहकर उसे घर से निकाल दिया। जिसे उपचार के लिए परिजन ने स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इस संबंध में सीमा खातून ने सफीपुर थाना में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के दांव पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच जारी है।