
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी के ऊपर पूर्वोत्तर मानसून का असर 24 से 48 घंटे में दिखेगा। दक्षिण पश्चिमी अरब सागर के ऊपर गहरा दबाव बन रहा है। जो चक्रवाती तूफ़ान में बदल जाएगा 22 अक्टूबर की शाम तक इसका असर दिखाई पड़ेगा। 24 अक्टूबर की सुबह से उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ेगा। दक्षिण पश्चिम और उससे सटे दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर भी कम दबाव का क्षेत्र बना है। वह 22 अक्टूबर के आसपास पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर डिप्रेशन में बदलने की संभावना है।
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ सुनील पांडे ने बताया कि अगले 5 दिनों तक आसमान साफ रहेगा। रात के तापमान में गिरावट आएगी। उन्नाव और कन्नौज का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के नीचे बना हुआ है। जानते हैं दोनों जिले के मौसम का हाल-
कन्नौज का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री रहने की संभावना है। उत्तर और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
उन्नाव का मौसम
आज का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री रहने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। उत्तर और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में भी आसमान साफ रहेगा। लेकिन तापमान में काफी कमी दिखाई पड़ रही है। जिससे ठंड का एहसास होगा। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 13 डिग्री का अंतर है।