उन्नाव

IMD yellow Alert: आज और कल के लिए जारी किया गया येलो अलर्ट, 12 से 3 बजे तक घर से न निकलने की सलाह

IMD yellow Alert issued for today and tomorrow आईएमडी मौसम विभाग ने चिलचिलाती धूप और गर्म हवा के झोंकों के बीच येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिक ने सलाह दी है कि दिन में घर से बाहर न निकले। जानें कैसा रहेगा आज और कल का मौसम?
2 min read
Apr 25, 2025
Feature image

IMD yellow Alert issued for today and tomorrow मौसम विभाग ने 26 अप्रैल तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार तेज धूप और लू चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 43 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। इस दौरान आसमान साफ रहेगा। 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवा चलने की संभावना है। आगामी 26 अप्रैल को भी 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। दिन में आसमान साफ रहेगा। कानपुर सीएसए के मौसम वैज्ञानिक के अनुसार दिन के साथ रात भी गर्म रहेगा। येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार आज दिन का अधिकतम तापमान 43 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम और दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। रात को भी आसमान साफ रहेगा। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

कैसा रहेगा उन्नाव में 26 अप्रैल का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। शनिवार की रात को आसमान में अधिकतर बादल छाए रहेंगे। उत्तर और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

Updated on:
25 Apr 2025 07:23 am
Published on:
25 Apr 2025 07:23 am