उन्नाव

Good news: उन्नाव में 26 जून को सार्वजनिक अवकाश, सभी स्कूल, कॉलेज, सरकारी कार्यालय, बैंक बंद

holiday on 26 June: उन्नाव में आगामी 26 जून शुक्रवार को सभी स्कूल, कॉलेज, सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। बैंकों में लगातार तीन दिनों की छुट्टी रहेगी। सोमवार को कामकाज होगा। 
2 min read
Jun 24, 2026
26 जून पब्लिक होलीडे, फोटो सोर्स- पत्रिका
फोटो सोर्स- पत्रिका

Public holiday on June 26: उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 26 जून शुक्रवार को सभी परिषदीय विद्यालयों में अवकाश रहेगा। यह आदेश बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन सभी विद्यालयों में लागू होगा। इनमें प्राइवेट विद्यालय भी शामिल है। इसके साथ ही जिलाधिकारी कार्यालय से जारी अवकाश तालिका में भी 26 जून को अवकाश रहेगा‌। इस दिन सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।‌  बैंक की अवकाश तालिका में भी शुक्रवार को अवकाश घोषित किया गया है। इस दिन मोहर्रम का त्यौहार मनाया जाएगा। 

इस्लामिक कैलेंडर की दसवीं तारीख को मोहर्रम

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद ने 2026-27 के लिए अवकाश तालिका जारी की है। बेसिक शिक्षा परिषद के जारी कैलेंडर के अनुसार 26 जून को नवंबर मोहर्रम का त्यौहार मनाया जाएगा। शुक्रवार के दिन सभी स्कूल, कॉलेजों में छुट्टी रहेगी। इस्लामिक कैलेंडर की दसवीं तारीख को मोहर्रम का त्यौहार मनाया जाएगा है। जिलाधिकारी कार्यालय से जारी अवकाश तालिका के अनुसार 26 जून को शुक्रवार को सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। स्कूल और कॉलेज भी बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। ‌

बैंकों में लगातार 3 दिनों की छुट्टी

सभी बैंकों में 25 जून को काम होने के बाद लगातार तीन दिनों के लिए छुट्टी हो जाएगी। बैंक से जारी अवकाश तालिका में भी 26 जून को मोहर्रम की छुट्टी रहेगी।‌ चौथा और आखिरी शनिवार होने के कारण 27 जून को भी बैंकों में कामकाज नहीं होगा। 28 जून रविवार की बंदी के बाद सोमवार 29 जून को बैंकों में कामकाज होगा। ‌

इस्लामिक कैलेंडर की आज आठवीं तारीख

मोहर्रम के अवसर पर हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की कुर्बानियों को याद किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। आज मोहर्रम की आठवीं तारीख है। बीती रात मातमी जुलूस निकाला गया। जिसमें शिया समुदाय के अकीदतमंद बड़ी संख्या में शामिल हुए। रास्ते में सभी अकीदतमंद 'हाय हुसैन' कहते चल रहे थे। इस्लामिक कैलेंडर की दसवीं तारीख को कर्बला के मैदान में हजरत इमाम हुसैन और 72 साथियों की शहादत दी थी। उनको याद किया गया। कर्बला में इमाम हुसैन की कुर्बानी से जुड़ी इस्लामी तकरीरें होती है। ‌इस मौके पर मातम-जुलूस निकाला और जाता है

Published on:
24 Jun 2026 01:20 pm