
जिला निर्वाचन कार्यालय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 अभियान चला रहा है। जिसके अंतर्गत मतदाताओं को जागरुक कर बता रहा है कि मतदाता सूची में अपना नाम देख ले। नाम न होने की स्थिति में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य का लाभ उठाएं और मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा लें। उप जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र सिंह ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने कार्यक्रम जारी किया है।
जिसके अनुसार दावे और आपत्ति प्राप्त करने की तारीख 27 अक्टूबर से 9 दिसंबर तक निर्धारित की गई है। 4 और 5 नवंबर, 25 और 26 नवंबर, दो और तीन दिसंबर को अभियान की विशेष तारीख है घोषित की गई है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी 2024 को किया जाएगा।
सभी मतदाता विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का लाभ उठाएं
18 साल पूरे करने वाले मतदाता विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 का लाभ उठाएं। इसका लाभ वर्तमान मतदाताओं को भी उठाना चाहिए। अपना नाम मतदाता सूची में चेक कर ले। नाम न होने की स्थिति में निर्वाचन कार्यालय से संपर्क करें। इस संबंध में जागरूकता अभियान को मैं हूं ना का नाम दिया गया है। मतदाताओं को मतदाता सूची देखने के लिए 27 अक्टूबर से 9 दिसंबर के बीच मौका मिल रहा है। सभी मतदान केदो पर मतदाता सूची उपलब्ध रहेगी।
इस वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं नाम
वेबसाइट www.ceouttarpradesh.nic.in पर Search Your Name Electoral Roll बटन पर क्लिक करके मतदाता अपना नाम चेक कर सकता है। एक अन्य वेबसाइट
https://electoralsearch.in
एवं
https://voters.eci.gov.in पर भी अपना नाम देख सकते हैं। खास बात यह है कि मतदाता यहां से अपने मोबाइल में Voter Helpline App डाउनलोड मतदाता सूची संबंधी कार्य ले सकता है।