उन्नाव

उन्नाव के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, बाइक सवार ससुर-दामाद की मौत

Lucknow Agra Expressway Accident: लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर हुए दर्दनाक हादसे में ससुर दामाद की मौत हो गई। जो देर रात बाइक से आ रहे थे। घटना एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन की है।
2 min read
सड़क दुर्घटना में ससुर दामाद की मौत, फोटो सोर्स- पत्रिका
फोटो सोर्स- पत्रिका

Lucknow Agra Expressway accident: उन्नाव के लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक कर दो लोगों की मौत हो गई। जिनकी शिनाख्त ससुर दामाद के रूप में हुई है। जानकारी मिलने पर मौके पर स्थानीय थाना पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।‌ घटना की जानकारी मृतक परिजनों को दी। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। घटना हसनगंज कोतवाली क्षेत्र की है।

अंतिम संस्कार से वापस लौट रहे थे

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में धनीराम (55), पुत्र त्रिलोकी, निवासी जलीया मऊ, काकोरी, लखनऊ, और संजय (35), पुत्र मुन्ना, निवासी राई, खुशहाल गंज, औरास की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। मंगलवार की देर रात को दोनों अंतिम संस्कार से बाइक से वापस आ रहे थे। अभी वह हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर तौंदा गांव के पास पहुंचे थे कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

भीषण टक्कर में दोनों की मौके पर मौत

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की घटना स्थल पर मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद अज्ञात महान मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त की। घटना की जानकारी मृतक परिजनों को दी गई। हादसे में मौत की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया।

दामाद संजय की कच्ची गृहस्थी

परिजनों के अनुसार धनीराम और संजय रिश्तेदारी में हुई मौत में अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए  गए थे। घर में उनके वापस आने का इंतजार हो रहा था। इसी बीच मौत की खबर मिली। मृतक धनीराम के घर में पत्नी छेदाना पुत्र विपिन, विनीत हैं  जबकि दामाद संजय की कच्ची की गृहस्थी है। जिसके घर में पत्नी निशा के अतिरिक्त पुत्र अभिषेक, अंश, पुत्री महक है। सभी का रो-रोकर होकर बुरा हाल है।

क्या कहते हैं कोतवाली प्रभारी?

हसनगंज कोतवाली प्रभारी शरद कुमार ने बताया कि देर रात हुए हादसे में एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मारी है, जिससे दो लोगों की मौत हुई है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

Updated on:
13 May 2026 07:49 am
Published on:
13 May 2026 07:49 am