उन्नाव

शहीदों से किए गए वादे प्रशासन-जनप्रतिनिधियों ने नहीं किए पूरे, भाजपा नेता विमल द्विवेदी ने उठाया सवाल

Salute to martyrs: उन्नाव में सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों से किए गए वादे अभी भी पूरे नहीं किए गए। होली के पावन अवसर पर शहीद परिवारों से मिलने गए नर सेवा नारायण सेवा के संस्थापक ने इस पर सवाल उठाया है। ‌

less than 1 minute read
Mar 02, 2026
फोटो सोर्स- आयोजक


Promises made to martyrs not fulfilled: उन्नाव के वीर शहीदों के बीच पहुंचे हिंदू नर सेवा नारायण सेवा के संस्थापक विमल द्विवेदी ने जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि शहीद परिवारों से किए गए वादों को पूरा किया जाए, जिनके कारण हम चैन की नींद सो रहे हैं। विमल द्विवेदी संगठन के पदाधिकारी और सदस्यों के साथ शहीद परिवारों के बीच पहुंचे, जहां उन्होंने गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी और उपहार भेंट किया।

ये भी पढ़ें

खुशखबरी: कानपुर से प्रयागराज, भुसावल होते हुए लोकमान्य तिलक टर्मिनल के लिए स्पेशल ट्रेन, देखें टाइम टेबल

इन शहीद परिवारों के बीच पहुंचा नर सेवा नारायण सेवा

उत्तर प्रदेश के उन्नाव के शहीदों में शशिकांत तिवारी, अजीत कुमार आजाद, कैलाश कुमार यादव, सुशील कुमार और विजय कुमार शामिल हैं, जिनके घर जाकर हिंदू संगठन ने होली की शुभकामनाएं दीं। उल्लेखनीय है कि नर सेवा नारायण सेवा की तरफ से भाजपा नेता विमल द्विवेदी प्रतिवर्ष प्रमुख त्योहारों में शहीदों के घर जाकर उनके साथ खुशियां बांटते हैं।

गुलाल लगाकर उपहार भेंट किया

विमल द्विवेदी ने बच्चों को गुलाल लगाकर उपहार भेंट किया और संदेश दिया कि उनके साथ पूरा समाज, राष्ट्र खड़ा है। उन्होंने जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और सरकार से अपील की कि परिवारों से किए गए सभी वादों को शीघ्र पूरा किया जाए। किए गए वादों को धरातल पर उतरना ही वीर शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। इस मौके पर हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक अजय त्रिवेदी, पूर्व सैनिक एके दीक्षित, परिमल, आलोक आदि मौजूद थे।

इन शहीद परिवारों से की मुलाकात

आज शहीद शशिकांत तिवारी की पत्नी अनीता तिवारी, पुलवामा शहीद अजीत आजाद की पत्नी मीना गौतम, शहीद कैलाश कुमार यादव की पत्नी किरण यादव, शहीद सुशील कुमार की पत्नी सुनीता गौतम और शहीद विजय कुमार की पत्नी प्रतिभा गौतम से मिलकर उनके पतियों के बलिदानों को याद किया। इस मौके पर शहीद के चित्रों पर गुलाल लगाकर नमन किया गया।

Updated on:
02 Mar 2026 09:08 pm
Published on:
02 Mar 2026 09:04 pm
Also Read
View All

अगली खबर