उन्नाव

मानसून 2026 लेटेस्ट अपडेट: समय से पहले और सामान्य से कम होगी बारिश, अल-नीनो का असर

Monsoon 2026 Latest Forecast: मौसम विभाग ने मानसून 2026 को लेकर लेटेस्ट जानकारी दी है। जिसके अनुसार मानसून समय से पहले आएगा और सामान्य से कम बारिश होगी। अल-नीनो का असर भी देखने को मिलेगा।

2 min read
Apr 26, 2026
फोटो सोर्स- ChatGPT

Monsoon 2026 Latest Forecast: ईएमडी और अंतरराष्ट्रीय मौसम विभाग के अनुसार मानसून अंडमान निकोबार में 18 से 25 मई के बीच पहुंच सकता है, जबकि केरल में 25 से 29 मई के बीच पहुंचने की संभावना है। इसका प्रमुख कारण मौसमी सिस्टम और देश के विभिन्न हिस्सों में पड़ रही भीषण गर्मी है। तिब्बत का पठार और लैंड एरिया पूरी तरह से तप रहा है, जिसके कारण मानसून के जल्द आने की संभावना बढ़ जाती है। यह मौसम मानसून के अनुकूल है। मौसम विभाग ने इस वर्ष मानसून में 92% बारिश होने का अनुमान लगाया है, जो सामान्य से कम है।

ये भी पढ़ें

यूपी में आग उगल रहा सूरज: बांदा 47.4 डिग्री के साथ बना हॉटस्पॉट, 28, 29, 30 अप्रैल को बारिश का अलर्ट

अल-नीनो के कारण बारिश सामान्य से कम

मौसम विभाग के अनुसार प्रशांत महासागर में अल-नीनो की स्थिति मजबूत होने की संभावना है और बारिश सामान्य से कम होती है। अल-नीनो के कारण बारिश सामान्य से कम होती है। बारिश का वितरण भी अच्छा नहीं होता है। कभी-कभी 30 से 40 मिलीमीटर बारिश होती है तो फिर 12 से 14 दिनों तक बारिश नहीं होती है। जिसे मानसून ब्रेक कहा जाता है। यह समय किसानों के लिए काफी परेशानी वाला होता है। इसके कारण गर्मी का मौसम भी लंबा हो सकता है। मानसून के दौरान अल-नीनो की स्थिति भी बन रही है। ‌

25 से 26 मई अल-नीनो आने का पूर्वानुमान

मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि इस वर्ष मानसून जल्दी आ सकता है और अल नीनो के कारण सामान्य से कम बारिश होगी। दुनिया के मौसम प्रणाली में बदलाव देखने को मिल रहा है। विश्व मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार 20 से 26 के बीच अल नीनो के बनने की संभावना है, जिसका असर तापमान के पैटर्न पर भी देखने को मिलेगा।

समुद्र के तल पर तापमान तेजी से बढ़ रहा

विश्व मौसम विभाग के हवाले से मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि भूमध्य रेखा प्रशांत महासागर के समुद्र के तल पर तापमान तेजी से बढ़ रहा है। मई से जुलाई के बीच अल-नीनो की स्थिति बन रही है। 20 से 26 मई के बीच एल-नीनो की स्थिति बन रही है। अगले तीन महीनों में तापमान सामान्य से अधिक रहेगा।

अभी का पर्वानुमान में अनिश्चितता

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि मानसून के दौरान भी तापमान सामान्य से अधिक रहने का पूर्वानुमान है। अल-नीनो की सक्रियता और तीव्रता बढ़ने की संभावना है। अल-नीनो के विकसित होने की संभावना काफी है। मई में तीव्रता बढ़ सकती है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि अभी पूर्वानुमान में कुछ अनिश्चितता बनी है। मई में होने वाला पूर्वानुमान काफी अच्छा और सटीक रहेगा।

Updated on:
26 Apr 2026 04:02 pm
Published on:
26 Apr 2026 04:00 pm
Also Read
View All