उन्नाव

सांसद साक्षी महाराज का बंगाल एसआईआर पर बोलें- बिहार में तो 65 लाख कटे, बंगाल में करोड़ों वोट काटेंगे

MP Sakshi Maharaj said about Bengal SIR उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने पश्चिम बंगाल में हो रहे एसआईआर पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार में तो 65 लाख वोट काटे हैं। पश्चिम बंगाल में करोड़ों वोट काटेंगे। ‌सांसद राहुल गांधी और सांसद पप्पू यादव पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी है।
2 min read
• •
Updated: 25 Nov 2025, 8:12 PM IST
सांसद साक्षी महाराज (फोटो सोर्स- पत्रिका)
फोटो सोर्स- पत्रिका

MP Sakshi Maharaj said about Bengal SIR साक्षी महाराज ने कहा कि पश्चिम बंगाल में एसआईआर पूरा होने के बाद करोड़ों लोगों के वोट काटेंगे। यहां पर लोकतंत्र नहीं है। बिहार के बाद बंगाल का जंगल राज भी खत्म होगा। सांसद साक्षी महाराज अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उनका इशारा घुसपैठियों की तरफ था। इस मौके पर उन्होंने सांसद पप्पू यादव और राहुल गांधी पर भी कड़ी प्रतिक्रिया दी। बोले देश बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के संविधान से चलेगा।

बंगाल में लोकतंत्र नहीं

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में सांसद साक्षी महाराज बंगाल में एसआईआर के खिलाफ ममता बनर्जी के बयानों पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे। जिसमें ममता बनर्जी ने कहा था कि बीएलओ की मौत का जिम्मेदार चुनाव आयोग है, पर साक्षी महाराज ने कहा कि बंगाल में लोकतंत्र नहीं है। बीएलओ को ममता बनर्जी पिटवा रही है। अराजकता का माहौल है। ममता बनर्जी इधर-उधर की बात कर रही है। बिहार के बाद बंगाल का नंबर है। यहां पर भी जंगल राज खत्म होगा।

बिहार में 65 लाख यहां करोड़ों वोट कटेंगे

ममता बनर्जी ने कहा है कि बंगाल में यदि वोट कटते हैं तो वह आंदोलन करेंगी। इस सवाल पर साक्षी महाराज ने कहा कि देश बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के संविधान से चलता है। बंगाल में एसआईआर शुरू हो चुका है और निश्चित रूप से यह पूरा होगा। बिहार में 65 लाख वोट काटे हैं, लेकिन बंगाल में करोड़ों वोट काटेंगे। एक सवाल के जवाब में साक्षी महाराज ने कहा कि राहुल गांधी इस देश में कभी भी प्रधानमंत्री नहीं बन सकते हैं।

सांसद पप्पू यादव ने संत का अपमान किया

साक्षी महाराज ने कहा कि भारत बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के संविधान के अनुसार चलेगा। पप्पू यादव के संत को गाली देने का प्रश्न है तो संत का अपमान करने के बाद पप्पू यादव का क्या होगा? यह वही जाने। जगद्गुरु भद्राचार्य ने जातिगत आरक्षण खत्म करने की मांग की थी। इस पर सांसद पप्पू यादव ने कहा था कि इस प्रकार की मांग करने वाले वह कौन होते हैं? ऐसे लोगों का उपचार अंबेडकरवादी विचारधारा से होगा के सवाल पर साक्षी महाराज बयान दे रहे थे।