उन्नाव

October Rainy day alert 7 दिनों तक मौसम का ट्रिपल अटैक, 6 अक्टूबर तक बारिश

Rainy weather for next 7 days मौसम विभाग के अनुसार अगले 10 दिनों तक बारिश का पूर्वानुमान है। कभी जोरदार तो कभी हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवाएं भी चलने की संभावना है।

2 min read
Sep 29, 2025
फोटो सोर्स- पत्रिका वीडियो ग्रैब

OctoberRainy weather for next 7 days मौसम विभाग ने अगले 8 दिनों के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार कभी जोरदार तो कभी रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। इस दौरान आकाशीय बिजली और तेज हवा भी चलेगी। बादल गरजने के विषय में भी पूर्वानुमान जारी किया गया है। लगातार बारिश से तापमान में गिरावट आएगी। लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलेगी। 7 अक्टूबर तक 50 प्रतिशत या इससे अधिक बारिश होने की संभावना है। 30 सितंबर से 7 अक्टूबर के बीच लगातार बारिश होने की जानकारी मिल रही है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने और बादल गरजने की भी संभावना है।

ये भी पढ़ें

अक्टूबर महीने में परिषदीय विद्यालयों में 13 दिनों की छुट्टी, 7 अक्टूबर को भी अवकाश

कैसा रहेगा उन्नाव में आज का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। रात में भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई विशेष संभावना नहीं है।

कैसा रहेगा 30 सितंबर का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार की सुबह से बारिश होने की संभावना है। बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली गिर सकती है। झमाझम बारिश होगी। दिन में 40 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। जबकि रात में 63 प्रतिशत बारिश हो सकती है। इस दौरान बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है।

कैसा रहेगा 1 अक्टूबर का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है। सुबह के समय छिटपुट गरज के साथ आंधी चलने की संभावना है। बारिश भी होगी। इस दौरान हल्की और परवर्ती हवाओं का असर देखने को मिलेगा। 50 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। देर रात भी बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली गिरने की जानकारी दी गई है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 80 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है।

7 अक्टूबर तक कितनी होगी बारिश?

मौसम विभाग के अनुसार 2 अक्टूबर को 50 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। जबकि 3 अक्टूबर को 65 प्रतिशत, 4 अक्टूबर शनिवार को 60 प्रतिशत, 5 अक्टूबर रविवार को 70 प्रतिशत, सोमवार 6 अक्टूबर को 61 प्रतिशत, मंगलवार 7 अक्टूबर को 60 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तापमान 23 से 31 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री रहने का भी अनुमान है।

Also Read
View All

अगली खबर