उन्नाव

खुशखबरी: नई दिल्ली के लिए एक और ट्रेन, स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस के ठहराव की मंजूरी, जानें टाइम टेबल

Swarna Shatabdi Express Unnao stoppage उन्नाव में स्वर्ण शताब्दी सुपरफास्ट ट्रेन के रुकने की मंजूरी दी गई है। रेल मंत्री ने सांसद साक्षी महाराज को पत्र भेज कर यह जानकारी दी है। 20 महीने बाद सांसद की मांग को रेल मंत्री ने मंजूरी दी।

2 min read
Jul 17, 2025
फोटो सोर्स- वीडियो ग्रैब

Swarna Shatabdi Express Unnao stoppage उन्नाव से दिल्ली के लिए एक और ट्रेन की सौगात मिली है। जब लखनऊ से नई दिल्ली के बीच चलने वाली स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस को उन्नाव में रुकने की मंजूरी दी गई है। रेल मंत्री ने सांसद साक्षी महाराज को पत्र भेज कर इस बात की जानकारी दी है। अपने पत्र में उन्होंने लिखा कि 20 दिसंबर 2023 को भेजे गए पत्र में की गई मांग को स्वीकार कर लिया गया है। यह ट्रेन लखनऊ से कानपुर होते हुए नई दिल्ली जाती है। 20 जुलाई से उन्नाव में नियमित स्टॉपेज होगा। नई दिल्ली रूट पर इटावा, फफूंद जैसे कई अन्य स्टॉपेज हैं।

ये भी पढ़ें

यूपी पुलिस कांस्टेबल बर्खास्त: सिपाही ने नाबालिग को खींचकर कार में बैठाया, चलती कार में किया दुष्कर्म

20 महीने बाद मिला जवाब

उत्तर प्रदेश का 'उन्नाव' लखनऊ कानपुर के बीच सैंडविच की तरह दबकर रह गया है। यह बात सांसद साक्षी महाराज भी कह चुके हैं। 20 दिसंबर 2023 को सांसद साक्षी महाराज ने जन सुविधाओं को देखते हुए रेल मंत्री को पत्र भेज कर लखनऊ से नई दिल्ली के बीच चलने वाली स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की थी। 20 महीने बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने साक्षी महाराज को पत्र भेजकर यह जानकारी दी है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि आपको जानकर प्रसन्नता होगी कि उन्नाव जंक्शन पर गाड़ी संख्या 12003 और 12004 लखनऊ में दिल्ली स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस का ठहराव स्वीकृत कर दिया गया है। ‌

दिल्ली आवागमन के लिए बहुत ही अच्छी ट्रेन

स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस 12003 लखनऊ से 15.30 पर खुलती है। जो कानपुर, फफूंद, इटावा, टूंडला, अलीगढ़, गाजियाबाद रुकते हुए नई दिल्ली जाती है। यह गाड़ी 10.25 पर नई दिल्ली पहुंचती है। जबकि नई दिल्ली से सुबह 6.10 पर खुलती है। 512 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए यह गाड़ी लखनऊ 12.55 पर पहुंचती है। उन्नाव में 12003 नई दिल्ली जाने वाली गाड़ी शाम को 4.29 पर आएगी। जबकि नई दिल्ली से लखनऊ आने वाली 12004 11.50 पर उन्नाव जंक्शन पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें

दिल्ली हावड़ा रुट पर ट्रैक के किनारे मिला प्रेमी युगल का क्षत-विक्षत शव, शिनाख्त नहीं

Also Read
View All

अगली खबर