Opportunity to buy enemy property उन्नाव में दो तहसीलों में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी हो रही है। एडीएम वित्त एवं राजस्व ने यह जानकारी दी है। इसके लिए मोबाइल नंबर भी जारी किया गया है।
Opportunity to buy enemy property उन्नाव में शत्रु संपत्ति की ऑनलाइन नीलामी की जाएगी। नीलामी की तारीख और ऑनलाइन आवेदन की घोषणा की गई है। नियम और शर्तों के विषय में भी जानकारी दी गई है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सुशील कुमार गोंड़ ने बताया कि हसनगंज और पुरवा तहसील में शत्रु संपत्ति स्थित है। जिसकी ई-नीलामी की जा रही है। एमएसटीसी पोर्टल पर निविदा आमंत्रण अपलोड किया गया है।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में शत्रु संपत्ति की नीलामी होने जा रही है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सुशील कुमार गौड़ ने बताया कि 17 नवंबर को नीलामी शुरू होगी। जो 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी। ऑनलाइन बोली में शामिल होने के लिए नियम और शर्तें http://www.mstcecommerce.com पर उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक बिल्डिंग के माध्यम से यह संपत्ति बेची जाएगी। "जैसा है, जहां है, जैसा है, जो है और जो कुछ है" के आधार पर ई-नीलामी होगी।
अपर जिलाधिकारी ने बताया कि शत्रु संपत्ति के संबंध में अधिक जानकारी 13 नवंबर को पुरवा तहसील, 14 और 15 नवंबर को हसनगंज तहसील में जानकारी कर सकते हैं। उन्होंने 9565695255 कोमल यादव का मोबाइल नंबर भी जारी किया है। बोले उप जिलाधिकारी कैंप भी आयोजित करेंगे। जिसमें भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने बताया कि हसनगंज तहसील के नवई, रैनापुर, रसूलपुर बकिया में स्थित शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी होगी। जबकि पुरवा तहसील के कसरौर गांव में भी शत्रु संपत्ति है। हसनगंज तहसील की सीमाएं लखनऊ से मिलती हैं।