उन्नाव

9 महीने से फरार था दुष्कर्मी, कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

इनामी जनपदीय अपराधी को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार...
2 min read
Apr 26, 2018
Police arrested criminal in Unnao UP news
9 महीने से फरार था दुष्कर्मी, कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

उन्नाव. पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी। जब एक दलित युवती से बलात्कार कर भागे अंतर्जनपदीय अपराधी को उसने गिरफ्तार कर लिया। जिस पर पुलिस ने 5000 का इनाम घोषित किया था। पुलिस के अनुसार बलात्कार का यह अभियुक्त लगातार पुलिस को चकमा देकर बचता घूम रहा था। विगत 9 माह से पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए प्रयासरत थी। उसके मोबाइल को सर्विलांस में लगाया गया। अभियुक्त पर निगरानी रखी गई। आखिरकार पुलिस को सफलता मिली और उसने बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्त को पुलिस न्यायालय में पेश किया। पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ IPC की धारा 363/ 366 / 376 मुकदमा पंजीकृत कराया गया। पुलिस ने अभियुक्त को कानपुर से गिरफ्तार से गिरफ्तार किया गया है। क्षेत्राधिकारी पुरवा ने बताया कि कोतवाली पुलिस के अथक प्रयासों से अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ा। आगे भी छानबीन की जा रही है।

कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर पाई पुलिस

असोहा थाना क्षेत्र में विगत 9 माह पूर्व दलित लड़की के साथ कानपुर निवासी मोहम्मद सलीम ने जबरन मुंह काला किया था। घटना के बाद मोहम्मद सलीम गांव छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मोहम्मद सलीम की गिरफ्तारी के लिए काफी प्रयास किया। लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिल रही थी। पुलिस ने मोहम्मद सलीम 5000 का इनाम घोषित किया था पुलिस ने सर्विलांस का सहारा लिया और मोहम्मद सलीम के लोकेशन को ट्रेस किया।

सर्विलांस की मदद से पकड़ा गया अभियुक्त को

आखिरकार कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने मोहम्मद सलीम को गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है असोहा थाना क्षेत्र निवासी दलित ने अपनी बेटी के बलात्कार के आरोप में मोहम्मद सलीम के खिलाफ थाना में मुकदमा पंजीकृत कराया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया था। लेकिन गिरफ्तार करने में विफल रही। पुलिस मोहम्मद सलीम को अंतर्जनपदीय अपराधी बताते हुए कहा कि काफी मशक्कत के बाद गिरफ्तार करने में सफल रही। क्षेत्राधिकारी पुरवा रमेश चंद्र त्यागी ने कहा कि पुलिस लगातार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए दबिश मार रहे थे। अंततः उसे सफलता मिली जिसके खिलाफ जांच की जा रही है।

Published on:
26 Apr 2018 11:28 am