उन्नाव. बीघापुर थाना क्षेत्र के नरोत्तमपुर के पास हुए सड़क दुर्घटना में मरने वालों की संख्या पांच हो गई है। जिसमें चार प्राइवेट स्कूल की टीचर और एक बोलेरो का चालक है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पोस्टमार्टम हाउस में मृतक परिजनों का कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। हादसा मंगलवार शाम को उन्नाव लालकुआं भोजपुर मार्ग पर उस समय हुआ जब बस और बोलेरो की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के 20 घंटे बीत जाने के बाद भी शव का पंचनामा नहीं बनने के कारण परिजनों ने भारी रोष है। उनका कहना है कि दुर्घटना ग्रस्त डेड बॉडी होने के कारण काफी क्षत विक्षत हो गई है। इसके बाद जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में बुधवार को गर्मी में शव उबाल मार रहा है। उस पर मक्खियों की भिनभिनाहट भयावह स्थिति पैदा करेंगे। इस बात पर रोष व्यक्त किया। पुलिस की कार्यप्रणाली पोस्टमार्टम काफी देर हो रही है। वहीं महिला शिक्षक की पिता ने बताया कि उनकी बेटी की शादी अभी तारीख ही निश्चित हुई थी कि उसकी मौत की खबर आ गई। जिसके बाद से घर में मातम पसरा है। पोस्टमार्टम हाउस अमित काका पिता व अन्य परिजन के हाल बेहाल है। मृतक परिजनों में इस बात का भी रोष है कि कोई भी जनप्रतिनिधि या अधिकारी इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी मौके पर नहीं आया।