उन्नाव

पुलिस को मिली सफलता: दुष्कर्म के आरोपी और उत्तराखंड का रहने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

उन्नाव में पुलिस ने उत्तराखंड के रहने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है इसके खिलाफ 2003 में मुकदमा दर्ज किया गया था। इधर मौरावा पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है।

less than 1 minute read
Jun 12, 2025

उन्नाव में पुलिस ने उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के रहने वाले एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने बताया कि वारंटी को अदालत में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है मामला अचलगंज थाना क्षेत्र का है। इधर मौरावा थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में पुलिस को उधम सिंह नगर उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के गदरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आवास विकास कॉलोनी निवासी अजीजुर्रहमान पुत्र अब्दुल रहमान को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।‌ इसके खिलाफ करीब 12 साल पहले पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस काफी दिनों से अजीजुर्रहमान की तलाश में थी। जिसे 41 साल की उम्र में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने वालों में उप निरीक्षक ज्ञान सिंह, हैड कांस्टेबल अमित कुमार आदि शामिल थे।

दुष्कर्म का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

इसी क्रम में थाना मौरावा पुलिस ने दुष्कर्म का वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त सुजीत पुत्र शिव शंकर निवासी ग्राम धानीखेड़ा थाना बारासगवर का रहने वाला है। जिसके खिलाफ थाना मौरावा में धारा 87/137(2)/64(1) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया था। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम उप निरीक्षक बृजेन्द्र सिंह, कांस्टेबल पुष्पेन्द्र सिंह आदि शामिल थे।

Published on:
12 Jun 2025 10:15 pm
Also Read
View All

अगली खबर