
फोटो सोर्स- सोशल मीडिया उन्नाव पुलिस
Refused to give prasad to Dalit child उन्नाव में भंडारा का भोजन करने गए दलित बच्चे के साथ मारपीट की गई। उसे खाने नहीं दिया गया। किशोर बच्चे के पिता का आरोप है कि जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया और मारपीट कर मौके से भगा दिया गया। इस संबंध में बातचीत करने गए तो उनके साथ भी गाली-गलौज और अभद्रता की गई। इस संबंध में थाना में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एससी-एसटी सहित बीएनएस की कई अन्य धारों में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। मामला बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र का है।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मोहद्दीनपुर गांव जेठ के आखिरी मंगलवार के अवसर पर राधेलाल और प्यारेलाल पुत्रगण हीरालाल ने भंडारे का आयोजन किया। गांव के ही रहने वाले सुमित पुत्र प्रदीप भंडारे का प्रसाद लेने के लिए गया। लेकिन उसे प्रसाद नहीं दिया गया। पीड़ित के पिता प्रदीप ने बेटे के साथ भी घटना पर नाराजगी व्यक्त की और प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि बेटे के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की गई और यह भी कहा कि यह भंडारा तुम्हारे लिए नहीं है। उन्हें मंदिर में भी आने से मना किया गया।
घटना की जानकारी मिलने पर प्रदीप मौके पर पहुंच गया और उसने राधेलाल और प्यारेलाल से बातचीत करने की कोशिश की। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों ने उनके साथ भी अभद्रता की। जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल कर गाली दी। जिसका वीडियो भी उनके पास मौजूद है।
बांगरमऊ इंस्पेक्टर चंद्रकांत सिंह ने बताया कि प्रदीप पुत्र बाबूलाल ने तहरीर दी है। प्यारेलाल और राधेलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। मिली तहरीर के आधार पर राधेलाल और प्यारेलाल के खिलाफ संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Updated on:
12 Jun 2025, 8:48 AM IST
Published on:
12 Jun 2025, 8:48 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.