उन्नाव में क्षेत्रीय प्रदूषण कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक को भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने गिरफ्तार किया है। जो एनओसी देने के लिए रिश्वत की मांग कर रहा था।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने प्रदूषण विभाग के वरिष्ठ लिपिक को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। जो कोल्ड स्टोर के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) के लिए रिश्वत की मांग कर रहा था। इस संबंध में पीड़ित ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन में शिकायत की। पूर्व प्लानिंग के तहत भ्रष्टाचार निवारण संगठन के सदस्यों ने उन्नाव के क्षेत्रीय कार्यालय से यह गिरफ्तारी की। प्रदूषण विभाग की गिरफ्तारी विभाग में चर्चा का विषय है। इसके पहले भी प्रदूषण विभाग सवालों के घेरे में रह चुका है।
उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय के प्रधान लिपिक विजय कुमार को भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने गिरफ्तार किया है। जो कोल्ड स्टोरेज के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जारी करने के लिए रिश्वत की मांग कर रहा था।
इस संबंध में पीड़ित ने उत्तर प्रदेश भ्रष्टाचार निवारण संगठन की लखनऊ शाखा में शिकायत की। शिकायत के आधार पर एंटी करप्शन की टीम ने क्षेत्रीय कार्यालय पहुंची। पूर्व योजना के तहत प्रधान लिपिक विजय कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है।