उन्नाव

टेट की अनिवार्यता के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन, शिक्षक करेंगे संसद मार्च और संसद का घेराव

Teachers will surround Parliament: टीईटी अनिवार्य के खिलाफ शिक्षक संसद का घेराव करेंगे। दिल्ली सरकार से अनुमति न मिलने के बाद भी यह घेराव किया जाएगा। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया कोर कमेटी की बैठक में निर्णय लिया गया।

2 min read
Mar 08, 2026
फोटो सोर्स- शिक्षक संघ

Parliament will be surrounded against TET: टेट को अनिवार्य करने के खिलाफ बड़ा आंदोलन करने की तैयारी है। इस संबंध में टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया कोर कमेटी की बैठक कंस्ट्यूशन क्लब, दिल्ली में आयोजित की गई।‌जिसमें टेट को अनिवार्य बनाने के खिलाफ आगे की लड़ाई और आंदोलन करने पर विचार-विमर्श किया गया। निर्णय लिया गया कि दिल्ली के रामलीला मैदान में आंदोलन किया जाएगा और संसद मार्च करते हुए संसद का घेराव किया जाएगा। यह प्रस्ताव जूनियर हाई स्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय और प्रांतीय अध्यक्ष योगेश त्यागी की तरफ से रखा गया था। उत्तर प्रदेश के जूनियर हाई स्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अनुपम मिश्रा ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि 'टेट अनिवार्य' को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ें

खुशखबरी: 21, 26 और 31 मार्च को सार्वजनिक अवकाश, स्कूल, कॉलेज, बैंक, कार्यालय बंद


दिल्ली में आयोजित की गई बैठक

उत्तर प्रदेश के उन्नाव के जिलाध्यक्ष अनुपम मिश्रा ने बताया कि टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की कोर कमेटी की बैठक दिल्ली में आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि जूनियर हाई स्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के राष्ट्रीय और प्रांतीय अध्यक्ष योगेश त्यागी ने इस मौके पर दिल्ली के रामलीला मैदान में बड़ा आंदोलन करने का प्रस्ताव रखा। इसके साथ ही संसद मार्च करते हुए भारतीय संसद का घेराव करने का निश्चय किया गया। बैठक में यह भी निश्चय किया गया कि यदि दिल्ली सरकार आंदोलन की अनुमति नहीं देती है तो भी यह आंदोलन किया जाएगा।

देश भर के शिक्षक नेता बैठक में हुए शामिल

अनुपम मिश्रा ने बताया कि बैठक में यह तय किया गया कि 1 अप्रैल से 12 अप्रैल के बीच हर हालत में संसद मार्च और संसद का घेराव किया जाएगा। अध्यक्ष डॉ. दिनेश शर्मा आगामी 11 मार्च को सर्वसम्मति से तारीख की घोषणा करेंगे। दिल्ली में हुई बैठक में प्रदेश कार्य समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष, नगर मंडल अध्यक्ष मेरठ उमेश राठी, जिलाध्यक्ष गौतम बुद्ध नगर निरंजन नागर, प्रदेश महामंत्री प्राथमिक संजय सिंह सहित छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान आदि प्रदेशों के शिक्षक नेता मौजूद थे। ‌

Also Read
View All

अगली खबर