उन्नाव

खुशखबरी: 21, 26 और 31 मार्च को सार्वजनिक अवकाश, स्कूल, कॉलेज, बैंक, कार्यालय बंद

public holidays: मार्च महीने में छुट्टियों की भरमार है। बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय से जारी अवकाश तालिका के अनुसार आगामी 21, 26 और 31 मार्च को भी सार्वजनिक अवकाश है। इन दिनों में सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल, और कॉलेज बंद रहेंगे।
2 min read
Mar 04, 2026
सार्वजनिक अवकाश, फोटो सोर्स- पत्रिका
फोटो सोर्स- पत्रिका

Public holidays in month of March: मार्च महीने में सार्वजनिक अवकाश की खूब छुट्टियां मिल रही है। 21 मार्च को ईद उल फितर की छुट्टी घोषित की गई है। इस दिन सभी स्कूल, कॉलेज, सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से जारी अवकाश तालिका में भी 21 मार्च शनिवार को छुट्टी रहेगी। इसके साथ ही 26 मार्च और 31 मार्च को भी अवकाश रहेगा। ‌ इधर होली के अवसर पर प्रशासनिक कार्यालय जनपद न्यायालय ने 5 मार्च को पहले ही अवकाश घोषित कर दिया है। 5 मार्च का अवकाश स्थानीय अवकाश की सूची में शामिल है. ‌

21 मार्च को छुट्टी घोषित

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में आगामी 21 मार्च को ईद उल फितर के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। शनिवार के दिन उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित विद्यालयों और मान्यता प्राप्त बेसिक विद्यालयों में छुट्टी रहेगी। इस प्रकार लगातार दो दिनों की छुट्टी का लाभ लोगों को मिल रहा है। मार्च महीने में ही 19 तारीख से नवरात्रि प्रारंभ हो रहे हैं। जिसमें 26 मार्च को रामनवमी है। इस पावन अवसर पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है, जबकि महीने के अंतिम दिन 31 मार्च को महावीर जयंती की छुट्टी रहेगी। 31 मार्च को भी सभी स्कूल, कॉलेज, आदि बंद रहेंगे।

अदालतों में भी छुट्टी घोषित

उच्च न्यायालय के आदेश पर आगामी 5 मार्च गुरुवार को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। ‌जिला जज ने यह अवकाश घोषित किया है।‌ अपने आदेश में उन्होंने बताया कि पांच स्थानीय अवकाश के साथ रविवार को पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश पर भी छुट्टी की घोषणा की जानी है। 15 फरवरी रविवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर सार्वजनिक का अवकाश की घोषणा की गई थी, लेकिन रविवार होने के कारण इसका लाभ कर्मचारियों को नहीं मिल सका था।

जिला जज ने जारी किया आदेश

जिसको देखते हुए जिला जज ने 5 मार्च को अवकाश घोषित किया है। इस दिन जिले के सभी अदालतें बंद रहेंगी। इसके अतिरिक्त हसनगंज, बीघापुर और बांगरमऊ स्थित न्यायालय और कार्यालय में भी छुट्टी रहेगी। बैंक यूनियन के कैलेंडर में 21 मार्च को ईद उल फितर, 26 मार्च को रामनवमी और 31 मार्च को महावीर जयंती की छुट्टी है। ‌

Updated on:
04 Mar 2026 01:13 pm
Published on:
04 Mar 2026 01:13 pm
Also Read
View All
‘ब्रजभूषण शरण सिंह को कोई सीरियस नहीं लेता’, BJP विधायक अनिल सिंह बोले-सार्वजनिक बयान देने से पहले तथ्यों पर विचार करना जरूरी

Unnao Property Dispute Case: उन्नाव में प्लॉट रजिस्ट्री से पहले पति को जिंदा जलाने का आरोप, मौत से पहले पत्नी का लिया नाम

‘बातों में उलझाया और बदल लिया ATM’, उन्नाव पुलिस ने दबोचा शातिर क्रिमिनल, कई जिलों में दर्ज हैं मुकदमे

11 अधिकारियों का स्थानांतरण: उन्नाव में नवागत उप जिलाधिकारियों को जिम्मेदारी, फाल्गुनी सिंह सफीपुर SDM

‘मैं हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा’, लखनऊ में ₹4850 करोड़ की लागत वाली परियोजनाओं के उद्घाटन पर नितिन गडकरी का बड़ा दावा