उन्नाव

उन्नाव में रायबरेली क्रॉसिंग को अगले तीन दिनों के लिए बंद करने की योजना स्थगित

Rae Bareli crossing closed in Unnao: उन्नाव में रायबरेली क्रॉसिंग के रेलवे ट्रैक को मरम्मत करने के लिए अगले तीन दिनों तक बंद कर दिया गया है। रेलवे के इस निर्णय पर लोगों ने सवाल उठाया है। उनका कहना है कि बीते दो दिनों की छुट्टी में यह कार्य कराया जा सकता था।‌

2 min read
Apr 13, 2026
फोटो सोर्स- पत्रिका

Raebareli crossing in Unnao closed for three days latest update : उन्नाव रायबरेली क्रॉसिंग के मरम्मत का कार्य फिलहाल टाल दिया गया है। बताया गया है कि मशीन उपलब्ध न होने के कारण रेलवे क्रॉसिंग पर होने वाला कार्य स्थगित कर दिया गया। इसके पहले लखनऊ कानपुर रायबरेली मार्ग पर स्थित रेलवे क्रॉसिंग फाटक संख्या 126 स्पेशल को 3 दिनों के लिए बंद करने का नोटिस जारी किया गया था। जो आज से शुरू हो रहा था।

उन्नाव शहर अगले तीन दिनों तक दो भागों में बंट जाएगा। किसी भी वाहन को आने-जाने की इजाजत नहीं होगी। सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर यह जानकारी दी है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध कराया जाए। इस मौके पर रेलवे सुरक्षा बल को भी लगाया जाएगा। पत्र में बताया गया है कि रायबरेली क्रॉसिंग पर रेलवे ट्रैक की मरम्मत का कार्य किया जाएगा। रेलवे की तरफ से उठाए गए इस कदम पर सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह कार्य शनिवार (second Saturday) और रविवार (Sunday) की छुट्टी के दिन भी हो सकता था।

ये भी पढ़ें

उन्नाव: कोरोना काल में बंद की गई ट्रेनों के पुनः शुरू करने की मांग, DRM से निराश महाप्रबंधक से लगाई गुहार

रेलवे ने जिलाधिकारी को दिया पत्र

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में लखनऊ-कानपुर मार्ग मोती नगर आवास विकास के बीच स्थित रेलवे गेट संख्या 126 स्पेशल पर रेलवे ट्रैक की मरम्मत का कार्य आज से शुरू होने जा रहा है। सीनियर सेक्शन इंजीनियर महेश कुमार मीणा ने बताया कि रेलवे ट्रैक की मरम्मत कार्य के कारण रायबरेली क्रॉसिंग को पूरी तरह से बंद रखा जाएगा। हल्के-भारी किसी भी प्रकार के वाहनों को आने-जाने की इजाजत नहीं होगी। दिनांक 13 अप्रैल 2026 से सुबह 7:00 बजे से 15 अप्रैल 2026 शाम 18 तक यह फाटक बंद रहेगा।

बाईपास से आने-जाने की मिलेगी सुविधा

जिलाधिकारी को दिए गए पत्र में महेश कुमार मीणा ने बताया है कि फाटक पर 'मशीन पैकिंग एंड ओवर ओवरहॉलिंग' का काम किया जाएगा, जिसके कारण कानपुर-लखनऊ और लखनऊ-कानपुर के बीच शहर के अंदर से जाने वाले वाहनों को गुजरने की इजाजत नहीं होगी। इसके लिए बाईपास स्थित रेलवे ओवरब्रिज का उपयोग होगा। इसी मार्ग से आवागमन कर सकते हैं। सुरक्षा की दृष्टिकोण से सुरक्षा व्यवस्था की मांग की गई है।

फोटो सोर्स- उन्नाव रेलवे

सीनियर सेक्शन इंजीनियर के पत्र पर सवाल

रेलवे फाटक बंद होने से आवास विकास राजेपुर, शिवनगर, गजौली, दही थाना सहित लखनऊ की तरफ से आने वाले वाहनों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इसी प्रकार, शहर के अंदर से लखीमपुर जिला उद्योग केंद्र, दीनदयाल स्पोर्ट्स स्टेडियम, मां पूर्णा देवी मंदिर सहित लखनऊ की तरफ आने वाले लोगों की यात्रा कष्टदायक होने वाली है। अचानक तीन दिनों के लिए फाटक बंद कर दिया गया है।

सप्ताह की शुरुआत में बंद किया गया रेलवे क्रॉसिंग

आज से सोमवार, मंगलवार और बुधवार को कार्य दिवस के दिन रेलवे की तरफ से उठाया गया यह कदम सवालिया निशान लगाता है। इस संबंध में बात करने पर, आवास विकास कॉलोनी निवासी राजेश कुमार ने बताया कि महीने के द्वितीय शनिवार और रविवार को कार्य कराया जा सकता था, लेकिन आज सोमवार से सप्ताह शुरू हो रहा है। ऐसे में यातायात को रोकना लोगों को मुश्किलों में डालना है।

Updated on:
13 Apr 2026 03:41 pm
Published on:
13 Apr 2026 07:53 am
Also Read
View All