उन्नाव

किरायेदार ने चुराए 20 लाख के जेवर तो निकले थे आंसू, अब बरामदगी पर एसएसपी के सामने नम हुई आंखें

Tenant steals landlady jewellery: उन्नाव में महिला किराएदार ने मकान मालिकिन का भरोसा जीत कर 20 लाख के जेवर चुरा लिए। एसएसपी ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि चोरी के जेवर, नगदी और एक प्लाट की रजिस्ट्री बरामद की गई है।

2 min read
Apr 26, 2026
फोटो सोर्स- उन्नाव पुलिस

Tenant steals landlady jewellery: उन्नाव में चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने महिला चोर के साथ एक सुनार को भी गिरफ्तार किया है। जिसने चोरी के जेवर खरीदे थे। इसके साथ ही जेवर बेचने से मिली रकम से एक प्लॉट खरीदा गया। जिसके दस्तावेज भी पुलिस ने बरामद किए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने बताया कि थाना पुलिस और संविधान से सर्विलांस की मदद से घटना का खुलासा किया गया है। गिरफ्तार महिला और सुनार को अदालत के माध्यम से जेल भेजा जा रहा है। दो अभियुक्तों की तलाश की जा रही है, जिनमें महिला का पति और लखनऊ का एक सुनार शामिल है। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र की है।

ये भी पढ़ें

यूपी में आग उगल रहा सूरज: बांदा 47.4 डिग्री के साथ बना हॉटस्पॉट, 28, 29, 30 अप्रैल को बारिश का अलर्ट

किराएदार पर जताया गया था

उत्तर प्रदेश के उन्नाव के एबी नगर निवासी मनीष शुक्ला उर्फ सौरव पुत्र विजय कुमार शुक्ला निवासी एबी नगर थाना सदर कोतवाली में थाने में प्रार्थना पत्र देखकर बताया कि उनके घर में रखे मां के सोने चांदी के जेवर चोरी कर लिए गए। उन्हें किराएदार राज पांडे और उनकी पत्नी इंदू पांडे पर शक है। दोनों लोग मकान खाली करके कहीं दूसरी जगह चले गए। पुलिस ने संगत धारा में मुकदमा पंजीकृत किया। घटना के खुलासे के लिए एसएसपी ने टीम गठित की थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया खुलासा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आज हुसैन नगर की तरफ जाने वाली नहर पटरी के पास स्थित हिंद ढाबा के निकट से इंदू पांडे पत्नी राज पांडे उर्फ मोनू निवासी नेवरना थाना अचलगंज और कुलदीप सोनी, पुत्र अशोक सोनी निवासी कचौड़ी गली थाना सदर कोतवाली को गिरफ्तार किया गया है।

इंदू पांडे ने बताया कि…

पूछताछ में इंदू पांडे ने बताया कि उसने पति को बिना बताए पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया। पहले मकान मालकिन किरण शुक्ला का भरोसा जीता और उनके घर में सोने चांदी के जेवर वाले डिब्बे पर निगाह रखी। 15 अप्रैल को जेवर का डिब्बा चोरी करने के बाद मकान खाली करके चली गई। मकान मालकिन के जेवर ना मिलने पर उनके खिलाफ मुकदमा लिख लिखवाया गया। गिरफ्तारी की डर से वह वकील से मिलने जा रही थी।

1 लाख 75 हजार के जेवर सुनार को बेचा

पुलिस की पूछताछ में यह भी बताया कि उसने कुलदीप सोनी को 1 लाख 75 हजार के जेवर बेचे थे, जिसे नगद बरामद किया गया है। बाकी जेवर कुलदीप उधार मांग रहा था, जिसे देने से उन्होंने इनकार कर दिया। इसके पहले 9 लाख 25 हजार के जेवर 2 महीने पहले अपने जेठ नीरज पांडे के माध्यम से मोहम्मद उमर ज्वेलर्स, सराफा मार्केट चौक, लखनऊ के मलिक सलीम पुत्र इसरार अहमद, निवासी फूल वाली गली थाना चौक के हाथों बेचा था।

लखनऊ में बेचे गए जेवर से प्लाट खरीदा

इस रकम से लखनऊ में 600 वर्ग फीट का एक प्लाॉट खरीदा, जिनकी रजिस्ट्री भी बरामद हुई है। पुलिस ने बरामदगी और पूछताछ के बाद संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस राज पांडे और लखनऊ के सुनार सलीम पुत्र इसरार अहमद को गिरफ्तार करने के लिए टीमें लगाई हैं। जेवर वापस मिलने की खुशी में मनीष शुक्ला की मां की आंखें नम हो गई। उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित अन्य पुलिसकर्मियों को धन्यवाद दिया।

Also Read
View All