उन्नाव

साक्षी महाराज ने लोकसभा चुनाव में खुद का टिकट काटे जाने के सवाल पर कही बड़ी बात

लोकसभा चुनाव से पहले अपने टिकट के कटने की संभावनाओं के चलते भारतीय जनता पार्टी के सांसद साक्षी महाराज ने पार्टी को चेतावनी दे दी है।
less than 1 minute read
Jan 27, 2019
Sakshi Maharaj
Sakshi Maharaj

उन्नाव. लोकसभा चुनाव से पहले अपने टिकट के कटने की संभावनाओं के चलते भारतीय जनता पार्टी के सांसद साक्षी महाराज ने पार्टी को चेतावनी दे दी है। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले यूपी में भाजपा अपनी ही पार्टी के मौजूदा 20-25 सांसदों के टिकट काटने की तैयारी में है। सूत्रों की मानें तो इस लिस्ट में बहराइच से भाजपा सांसद सावित्रीबाई फुले सबसे ऊपर हैं, तो वहीं डुमियागंज से सांसद जगदम्बिका पाल, कानपुर से सांसद मुरली मनोहर जोशी और उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज के टिकट जाने की चर्चा जोरों पर है। इस लिस्ट में पार्टी की छवि खराब करने वालों के साथ ही उन सांसदों के नाम भी शामिल हैं, जो अभी तक जनता के बीच में अपनी छवि नहीं सुधार पाये हैं और जनता उनसे नाराज है।

साक्षी महाराज ने दिया बयान-

साक्षी महाराज ने रविवार को जारी के एक बयान में भाजपा को आगाह करते हुए कहा कि वह या तो उन्नाव से चुनाव लड़ेंगे या फिर सक्रिय राजनीति से सन्यास ले लेंगे हैं। आपको बता दें कि सांसद साक्षी महाराज पर उन्नाव में कोई भी खास विकास कार्य न कराने के आरोप लग रहे हैं। इससे स्थानीय जनता नाराज है। यदि वे इस बार लोकसभा चुनाव लड़ते हैं, तो उनका हारना तय माना जा रही है। वैसे पार्टी आलाकमान उन सांसदों के नाम भी काटने की तैयारी में है जिन्होंने पिछले एक साल से पार्टी नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। इनमें सहारनपुर, बाराबंकी, गोंडा, धौरहरा, इलाहाबाद व देवरिया के भी सांसद शामिल हैं।

Published on:
27 Jan 2019 07:29 pm