उन्नाव

साक्षी महाराज का बड़ा बयान, बोले- चुनाव के समय पीला और नीला गमछा पहनकर निकल रहे नेता

MP Sakshi Maharaj: साक्षी महाराज ने कहा कि चुनाव के समय कोई पीला गमछा पहन कर आएगा तो कोई नीला लेकिन देश की जनता समझदार है पश्चिम बंगाल, पंचायत चुनाव और राहुल गांधी पर भी उन्होंने बयान दिया।

2 min read
Apr 15, 2026
फोटो सोर्स- सूचना विभाग

Unnao MP Sakshi Maharaj: उन्नाव में सांसद साक्षी महाराज ने पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वहां ना तो राहुल गांधी है और और ना ही ममता बनर्जी। वहां केवल मोदी और योगी है। पश्चिम बंगाल में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बन रही है। एक सवाल के जवाब में साक्षी महाराज ने कहा कि चुनाव के समय कोई पीला गमछा डालकर आएगा तो कोई नीला गमछा। लेकिन जनता समझदार है। पंचायत चुनाव को लेकर के भी उन्होंने टिप्पणी की। साक्षी महाराज निजी विद्यालय के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। इसके पहले उन्होंने गांधीनगर तिराहे के सुंदरीकरण का लोकार्पण किया। चौराहे पर जिले के साहित्यकारों के विषय में जानकारी दी गई है। इस मौके पर साक्षी महाराज ने कहा कि 2047 में भारत विकसित राष्ट्र होगा।

ये भी पढ़ें

प्रयागराज: अतीक अहमद और उसके परिवार की अब तक 3000 करोड़ की संपत्ति जब्त

पश्चिम बंगाल का चुनाव फाइनल हो चुका

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में साक्षी महाराज ने कहा कि जो हारता है वह चिल्लाता है। पश्चिम बंगाल का चुनाव लगभग फाइनल हो चुका है। वहां बीजेपी की सरकार भारी बहुमत से बन रही है। वहां ना ममता बनर्जी है और ना ही राहुल गांधी, केवल मोदी और योगी हैं।

बीजेपी को बदनाम करने का काम किया गया

एक सवाल के जवाब में साक्षी महाराज ने कहा कि बीजेपी को बदनाम करने का काम किया गया है कि सत्ता में आ गई तो संविधान बदल दिया जाएगा। हम संविधान की रक्षा करने वाले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के संविधान की रक्षा करने वाले हैं। चुनाव के समय कोई पीला गमछा डालेगा तो कोई नीला गमछा डालेगा, मतदाताओं को लुभाने का काम करेगा, लेकिन मतदाता मोदी के साथ हैं।

राहुल गांधी पर किया कटाक्ष

राहुल गांधी पर बड़ा बयान देते हुए साक्षी महाराज ने कहा कि 5 साल बाद एक चुनावी बैठक में गए थे। उनका क्या हाल हुआ होगा, यह केवल अनुमान लगाया जा सकता है। पंचायत चुनाव पर पूछे गए सवाल पर साक्षी महाराज ने कहा कि यह एक प्रशासनिक प्रक्रिया है। इस पर निर्वाचन आयोग के अधिकारी उत्तर दे सकते हैं। अभी वोटर लिस्ट कंप्लीट नहीं हुआ है।

गांधीनगर तिराहे का किया लोकार्पण

साक्षी महाराज ने कहा कि गांधीनगर तिराहे पर हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती थी, पुलिस खड़ी देखती रहती थी। लेकिन अब यहां की स्थिति बदल गई है। भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र होगा। आज किया गया लोकार्पण इस बात का प्रमाण है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अनुराग अवस्थी, सदर विधायक पंकज गुप्ता, जिलाधिकारी गौरांग राठी सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।‌

Updated on:
15 Apr 2026 06:36 pm
Published on:
15 Apr 2026 06:27 pm
Also Read
View All