उन्नाव

सांसद साक्षी महाराज का मौलाना अरशद मदनी के बयान पर बोलें- कलमा पढ़कर 30 लाख से ज्यादा मुसलमानों का कत्लेआम

Sakshi Maharaj said that 3 million Muslims massacred by Muslims उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने मौलाना अरशद मदनी के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि हुसैन और 30 लाख मुसलमानों का कत्ल करने का जिम्मेदार मुसलमान है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Nov 2025, 6:40 PM IST
कैंप कार्यालय में साक्षी महाराज फोटो सोर्स- पत्रिका
फोटो सोर्स- पत्रिका

Sakshi Maharaj said that 3 million Muslims massacred by Muslims उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने मौलाना अरशद मदनी के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अब तक धरती पर 30 लाख से ज्यादा मुसलमानों का कत्लेआम हुआ है। यह कत्लेआम कलमा पढ़-पढ़ के किया गया है। हुसैन का भी कत्ल हमने नहीं, मुसलमानों ने किया है। कलमा पढ़ कर यह कत्ल किया गया। सांसद साक्षी महाराज निजी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आए थे। जहां उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष मौलाना असद मदनी ने जिहाद को लेकर बड़ा बयान दिया था। मुस्लिम खेमे में भी अरशद मदनी के बयान को लेकर नाराजगी है।

भारत में मुसलमान सबसे ज्यादा सुरक्षित

उत्तर प्रदेश के उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि भारत में मुसलमान जितना सुरक्षित है। दुनिया में और कहीं भी सुरक्षित नहीं है। यहां जिहाद की बात करना बेईमानी है। जिहाद की बात करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। वंदे भारत भारत की आत्मा है। उसको बोलने में जान जाती है। गलत शब्दों का प्रयोग किया जाता है। साक्षी महाराज ने सरकार से मांग की है कि ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।

भारत सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश

सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। यहां पर धार्मिक आधार पर भड़काऊ बयान देने वालों पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। जिससे कि देश में शांति और सौहार्द बना रहे। हमें सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए। इस तरह के बयान देने वालों के खिलाफ सरकार कानूनी कार्रवाई करे।

Updated on:
30 Nov 2025, 6:40 PM IST
Published on:
Also Read
View All